यहां करें संपर्क

0522-4523000 और 2619145

- 38 मरीज डिस्चार्ज, किसी की नहीं गई जान

- संक्रमण की दर बढ़कर करीब 1.50 फीसद हुई

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: राजधानी में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी के साथ फैल रहा है। आलम यह है कि दिन बीतने के साथ मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ रही है। मंगलवार को करीब माह बाद अबतक के सर्वाधिक 232 संक्रमित मरीज मिले है। जबकि महज 38 मरीजों ने कोरोना को मात दी। हालांकि, संक्रमण की वजह से एक भी मौत नहीं हुई है। अधिकारियों की माने तो इस समय संक्रमित दर बढ़कर 1.50 फीसद हो गई है। यानि हर दो सौ सैंपल में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।

67 फीसदी होम आइसोलेट

राजधानी में इस समय एक्टिव केसेज की संख्या 954 हो गई है। जबकि एक्टिव होम आइसोलेशन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 639 हो गई है। यानि करीब 67 फीसद मरीज होम आईसोलेशन में है। मंगलवार को 8948 लोगों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए और कंट्रोल रूम से 512 होम आइसोलेट मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। वहीं हेलो डॉक्टर सेवा के तहत 0522-3515700 पर 26 मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया।

यहां मिले संक्रमित

मंगलवार को सर्वाधिक 24 संक्रमित मरीज इंदिरा नगर इलाके में मिले है। इसके अलावा गोमती नगर में 14, हजरतगंज में 9, अलीगंज में 12, विकास नगर में 11, आशियाना में 9 और महानगर में 12 समेत अन्य जगहों पर मिले हैं।

950 के पार एक्टिव केस

मरीज एक हफ्ते पहले तक दो सौ के करीब लुढ़क चुके सक्रिय मरीजों की संख्या मंगलवार को 954 पहुंच गई है। वहीं, अस्पतालों में फिर से तेजी से मरीज भर्ती कराए जाने लगे हैं। अब कई निजी अस्पतालों को भी कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

बाहरियों ने बढ़ाई समस्या

बाहरी मरीजों ने बढ़ाई समस्या एसीएमओ डॉ। एमके सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर बाहर से आ रहे संक्रमितों से लखनऊ में अचानक संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है। बाहर से आए हुए संक्रमितों केसंपर्क में आने से अन्य लोग भी तेजी से पॉजिटिव निकल रहे हैं। बहुत से लोग अभी भी मास्क व शारीरिक दूरी में लापरवाही बरत रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन के साथ बैठक में सख्ती कराने को कहा गया है।

6506 को लगी वैक्सीन

डॉ। एमके सिंह ने बताया कि मंगलवार को 6506 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एक मार्च से अब तक 69 हजार बुजुर्गो व 19450 गंभीर बीमारी से पीडि़तों को वैक्सीन दी जा चुकी है।