- अखिल भारतीय फार्मासिटस एसोसिशन

LUCKNOW: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का गुरुवार को मुंशीपुलिया के एक होटल में वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में एसोसिएशन का विस्तार करते हुए इसे पांच हिस्सों में विभाजित किया गया, जिसमें पूवरंचल में वाराणसी मंडल, गोरखपुर मंडल, आजमगढ़ मंडल व बस्ती मंडल को शामिल किया गया। अवध में लखनऊ मंडल, अयोध्या मंडल, कानपुर मंडल और देवीपाटन मंडल को शामिल किया गया। मध्य अवध में बरेली मंडल और मुरादाबाद मंडल को शामिल किया गया। वहीं बुंदेलखंड में झांसी मंडल, चित्रकूट मंडल और प्रयागराज को शामिल गया। इसी तरह पश्चिमी में आगरा मंडल, अलीगढ़ मंडल, मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल को शामिल किया गया।

स्टूडेंट्स विंग की स्थापना की

इन सभी प्रांत का प्रभारी रजत राय को बनाया गया। वार्षिक अधिवेशन में उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट साथियों के रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी पर चर्चा की गई। इस दौरान स्टूडेंट विंग सेल की स्थापना की गई, जिसमें फार्मेसी छात्र नागेंद्र को स्टूडेंट्स सेल का प्रदेश प्रभारी और स्टूडेंट शुभम को प्रदेश स्टूडेंट सेल का महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अधिवेशन में चीफ गेस्ट के रूप में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह और राष्ट्रीय महासचिव विनीत सिंह, डॉ दिव्यांश सिंह उपस्थित रहे।