- रक्षाबंधन को देखते हुए तय किया गया कहां से चलेंगी कहां की बसें

LUCKNOW: रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए रोडवेज ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षाबंधन के दौरान लोगों को परिवहन को लेकर कोई समस्या न हो इसके लिए जहां अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों पर लगाई जाएंगी। वहीं अब यह भी तय कर किया जा रहा है कि राजधानी के किस बस अड्डे से किस शहर के लिए बसें मिलेंगी। रक्षाबंधन पर्व के दौरान राजधानी के चारों बस अड्डों से बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी लग्जरी सेवाओं को शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है।

चलेंगी लग्जरी बसें

कोरोना काल में रोडवेज की लग्जरी बस सेवाओं का संचालन पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। अनुबंधित लग्जरी बसें अभी नहीं चल रही हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर इन बसों का भी संचालन किया जाएगा। विभिन्न रूटों पर 28 लग्जरी वोल्वो-स्कैनिया बसें, 110 जनरथ सेवाओं के अलावा 17 पिंक बसों को चलाया जाएगा। इसके साथ ही 549 निगम और लगभग 509 अनुबंधित बसों को भी विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा। यदि मुसाफिरों की संख्या अधिक हुई तो बस अड्डों से साधारण बसों को और अधिक संख्या में संचालित किया जाएगा।

बाक्स

ये बसें भी आएंगी रूट पर

श्रेणी संख्या

वोल्वो-स्कैनिया 28

जनरथ बसें 110

पिंक बसें 17

बाक्स

किस बस अड्डे से कहां की बसें

आलमबाग बस अड्डा

आलमबाग बस स्टेशन से गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़, दिल्ली, आगरा रूट की बसों का संचालन किया जाएगा।

चारबाग बस अड्डा

चारबाग बस स्टेशन से सुलतानपुर, फतेहपुर, मौरावां के साथ ही उपनगरीय बसों का संचालन किया जाएगा।

कैसरबाग बस अड्डा

हरदोई, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर रूट की बसों का संचालन कैसरबाग बस अड्डे से किया जाएगा।

अवध बस अड्डा

कमता अवध बस स्टेशन से अयोध्या, बस्ती समेत पूर्वाचल के विभिन्न जिलों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।

कोट

आदेश आते ही बसों के रूटवार संचालन की रूपरेखा पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। रक्षाबंधन पर बसों की 24 घंटे मानीट¨रग के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

पल्लव बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक