लखनऊ (ब्यूरो)। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक राष्ट्र के लिए विकास और सशक्तीकरण का आधार है। अच्छी शिक्षा के द्वारा ही समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश फैलाया जा सकता है। गांधी के आदर्शों को मानने वाले नेल्सन मंडेला ने कहा था कि, शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।

मेधावियों को मिले पदक

राज्यपाल ने समारोह में महाविद्यालय के मेधावी स्टूडेंट्स को पदक देकर सम्मानित किया। साथ ही वर्ष-2020 से अब तक सेवानिवृत शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज्योति किरण एवं जर्नल, कॉमर्स टुडे, विचार, लॉ रिव्यू, साइंस रिवीलिएशन, टॉर्च बेयर्सर् तथा वर्क फ्रॉम होम का विमोचन किया। महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ। मीता शाह ने दुशाला एवं संजीवनी का पौधा भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। महा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीएन मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मंत्री, प्रबंधक जीसी शुक्ल और डॉ। नलिन रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रमुख मेडल

- सत्र 2019-20 के लिए मोनिका यादव को अध्यक्ष पदक

- सत्र 2019-20 के लिए मानसी वाजपेई को प्राचार्य पदक

- सत्र 2020-21 के लिए निक्की मिश्रा को अध्यक्ष पदक

- 2020-21 के लिए दुर्गा शुक्ला को प्राचार्य पदक

नोट- मेधावियों को कुल 105 पदक दिए गए