- कोविड प्रोटोकाल के तहत 110 मस्जिदों में विशेष नमाज

LUCKNOW:

हजरत अली अलैहिस्सलाम की शान मे मनाया जाने वाला ईद-ए-गदीर गुरुवार को पूरी अकीदत और कोविड प्रोटोकाल के तहत मनाया गया। इस अवसर पर विशेष नमाज 110 मस्जिदों में अदा की गई।

घरों में बने पकवान

ईद-ए-गदीर के मौके पर ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड लखनऊ की ओर से शिया पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना मुस्तफा खां, मौलाना रजा अब्बास, मौलाना ऐजाज अब्बास आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर लोगो ने अपने घरो मे नजरे मौला का आयोजन किया और लजीज पकवानों में विशेष कर सिवई पकाई गई। बच्चों समेत बड़ों खूबसूरत लिबास मे खुशिया मनाते हुए नजर आए। शिया समुदाय के लोगो के लिए ईद-ए-गदीर का त्योहार सबसे बड़ा त्योहार है।

बाक्स

वेबिनार का आयोजन

मजलिसे उलेमा, हिंद की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कारी मुजम्मिल अब्बास ने कुरान की तिलावत की। शिया व सुन्नी ओलमा ने हदीस की विभिन्न किताबों से यह साबित किया कि हदीसे गदीर सही और मुतावातिर हदीस है। वेबिनार में शिया आलिम मौलाना सै। हसनैन बाकिरी, मौलाना एहमद हबीब हुसैनी और मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने भाग लिया।