- 500 किलो वेस्ट रोजाना कलेक्ट हो रहा हॉट स्पॉट एरियाज से

- 30 कर्मचारी लगाए गए हैं वेस्ट कलेक्शन के लिए

- 1.1 गाड़ी लगी है हर एक हॉट स्पॉट में

- 2 कर्मचारियों की ड्यूटी एक गाड़ी में

हेडिंग- 2540 घरों से रोज कलेक्ट हो रहा वेस्ट, सेनेट्री लैंडफिल में दबाया जा रहा

- हॉट स्पॉट एरियाज से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का मामला

- पब्लिक कर रही है पूरा सहयोग, हर कदम पर हो रही मॉनीटरिंग

abhishekmishra@inext.co.in

LUCKNOW (19 April): हॉटस्पॉट एरियाज में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था खासी बेहतर है। इलाके में रोजाना ढाई हजार घरों से वेस्ट कलेक्ट किया जा रहा है। वेस्ट के निस्तारण के लिए भी खासी सावधानी बरती जा रही है। वेस्ट को शिवरी प्लांट में सेनेट्री लैंडफिल में दबाया जा रहा है, जिससे इसकी वजह से कहीं और संक्रमण न फैले।

2540 घरों से कलेक्शन

ईकोग्रीन कंपनी की ओर से हॉट स्पॉट एरियाज में डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन किया जा रहा है। वेस्ट कलेक्शन के लिए जो कर्मचारी लगाए गए हैं। उन सभी को पीपीई किट भी दी गई है। सभी हॉट स्पॉट एरियाज से प्रतिदिन करीब 2540 घरों से वेस्ट कलेक्ट किया जा रहा है। प्रतिदिन 500 किलो के आसपास वेस्ट कलेक्ट करके शिवरी प्लांट स्थित सेनेट्री लैंडफिल पहुंचाया जा रहा है।

अवध चौराहा कनेक्शन

पहले तो हॉट स्पॉट एरियाज से छोटी गाडि़यां वेस्ट कलेक्ट करती हैं। इसके बाद सभी गाडि़यां अवध चौराहे पर आकर एक ट्रैक्टर में वेस्ट पलट देती है, जिसके बाद ट्रैक्टर की मदद से पूरा वेस्ट कवर करके सीधे शिवरी प्लांट पहुंचाया जाता है।

इस तरह होता डिस्पोज

ईकोग्रीन के अधिकारियों की मानें तो सेनेट्री लैंडफिल में वेस्ट को दबा दिया जाता है। सेनेट्री लैंडफिल में1.5 एमएम की हाईडेंसिटी पॉलीथिलीन की चादर पहले से ही बिछी हुई है। इसकी वजह से ऊपर से नीचे न तो पानी जा सकता है न ही कोई अन्य चीज, जिसकी वजह से इसमें डंप किया जा रहा वेस्ट पूरी तरह से कवर रहता है।

दी गई है पीली पॉलीथिन

हॉट स्पॉट एरियाज में ऐसे घरों को वेस्ट डालने के लिए पीली पॉलीथिन दी गई है, जहां कोरोना पेशेंट सामने आए हैं। उक्त पॉलीथिन को सीधे गाड़ी में डाल दिया जाता है और शिवरी प्लांट पहुंचाया जाता है। वहीं अन्य घरों के लोगों की ओर से नॉर्मल तरीके से डस्टबिन में कूड़ा डाल दिया जाता है, जिसे रोजाना कलेक्ट किया जाता है।

दो तरह से कूड़ा कलेक्शन

हॉट स्पॉट एरियाज में दो तरह से कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। अगर किसी घर से रूई, दवा या कोई भी बॉयो मेडिकल वेस्ट मिलता है तो इस वेस्ट को सीधे मोहनलालगंज स्थित प्लांट पहुंचाया जाता है, जिसका वहां पर निस्तारण कराया जाता है जबकि अन्य वेस्ट को शिवरी प्लांट, सेनेट्री लैंडफिल भेजा जाता है।

पब्लिक कर रही सपोर्ट

हॉट स्पॉट एरिया में रहने वाले लोगों की ओर से कूड़ा कलेक्शन कर्मियों का पूरा सपोर्ट किया जा रहा है। अगर कोई भी भवन स्वामी कूड़े में रूई या अन्य कोई भी बॉयो मेडिकल वेस्ट डालता है तो वह खुद ही कूड़ा कलेक्शन करने आने वाले कर्मियों को इसकी जानकारी दे देता है, जिसके बाद इस वेस्ट को मोहनलालगंज भेज दिया जाता है।

आज से मंडियों में भी कलेक्शन

ईकोग्रीन कंपनी की ओर से सोमवार से मंडियों से भी कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है चूंकि मंडियों से मिलने वाला वेस्ट कंपोस्टेबल होता है इस वजह से उक्त वेस्ट को सीधे श्ि1ावरी प्लांट भेजा जाएगा।

वर्जन

हॉट स्पॉट एरियाज से कलेक्ट होने वाले वेस्ट को सीधे सेनेट्री लैंडफिल भेजा जा रहा है। वेस्ट परिवहन के दौरान कोई लापरवाही न हो, इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है। हर कदम पर मॉनीटरिंग की जा रही है।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त

वर्जन

हर दिन करीब 2540 घरों से वेस्ट कलेक्ट किया जाता है। सभी कर्मचारी सुरक्षित ढंग से वेस्ट कलेक्ट कर रहे हैं। हर एक हॉट स्पॉट एरिया में वेस्ट कलेक्शन के लिए एक-एक गाड़ी लगाई गई है।

अभिषेक सिंह, एडवाइजर, ईकोग्रीन