- आशियाना के कथा मैदान में आज से लगेगा अवध महोत्सव

- मेयर संयुक्ता भाटिया करेंगी महोत्सव का उद्घाटन

LUCKNOW: बॉलीवुड के नये पुराने नगमों पर थिरकते कलाकार, अपनी मखमली आवाज का जादू बिखरते यंगस्टर्स, स्टाल पर खरीदारों की भीड़ और स्वाद का चटकारा लगाते लखनवाइट्स। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार से आशियाना के रेल नगर विस्तार कॉलोनी स्थित कथा मैदान में अवध महोत्सव में देखने को मिलेगा। महोत्सव का उद्घाटन मेयर संयुक्ता भाटिया करेंगी। यह जानकारी गुरुवार को महोत्सव स्थल पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अवध महोत्सव में कोविड 19 का सख्ती से पालन किया जाएगा। बिना मास्क किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। 21 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव में फ्री अवध टैलेंट हंट का आयोजन किया जायेगा, जिसमें राजधानी ही नहीं प्रदेश के बच्चे और युवा अपने टैलेंट का जलवा बिखेरेंगे।

महोत्सव में कवि सम्मेलन, नाटक, जादू और कठपुतली का शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। समारोह के दौरान प्रदेश की 21 महिलाओं को अवध महिला रत्‍‌न सम्मान, 11 पुरुषों को अवध रत्‍‌न सम्मान और 11 बच्चों को अवध बाल रत्‍‌न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा 11 कोरोना वॉरियर्स को भी सम्मानित किया जायेगा। वहीं बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।