- ग्रीन एंबुलेंस से ग्रीन लेन इत्यादि पर कराया जा रहा पानी का छिड़काव

- हरियाली मेनटेन रहने से पॉल्यूशन लेवल भी रहेगा डाउन

abhishekmishra@inext.co.in

LUCKNOW: लॉकडाउन की तरह अनलॉक वन में भी शहर की हरियाली को मेनटेन रखने के लिए निगम प्रशासन की ओर से ग्रीन एंबुलेंस की मदद ली जाएगी। ग्रीन एंबुलेंस से प्रमुख मागरें के किनारे स्थित ग्रीन लेन पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख पार्को में भी पानी के छिड़काव के लिए भी ग्रीन एंबुलेंस की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही ऐसे प्वाइंट्स पर भी पानी का छिड़काव कराया जाएगा, जहां अक्सर धूल उड़ती है।

प्रमुख मागरें पर खास फोकस

निगम प्रशासन की ओर से सबसे पहले प्रमुख मार्गो के किनारे स्थित ग्रीन लेन पर ग्रीन एंबुलेंस की मदद से पानी का छिड़काव कराने का प्लान तैयार किया गया है। लॉकडाउन में इसी व्यवस्था के तहत पानी का छिड़काव कराया गया था। इसके बेहतर परिणाम सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने इस व्यवस्था को कंटीन्यू करने का निर्णय लिया है, जिससे शहरवासियों को प्रमुख मागरें से गुजरने के दौरान दोनों तरफ हरियाली नजर आए।

कैमरों से नजर

स्मार्ट सिटी के तहत सभी प्रमुख मागरें पर स्मार्ट कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों की मदद से ग्रीन एंबुलेंस पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही अगर कहीं वृहद रूप में पौधरोपण किया जाता है तो वहां भी ग्रीन एंबुलेंस की मदद से पानी का छिड़काव कराया जाएगा ताक वो स्थान सिटी फॉरेस्ट के रूप में डेवलप हो सके। निगम प्रशासन की टीमें लगातार पानी के छिड़काव की रिपोर्ट भी बनाएंगी, जिसकी समीक्षा नगर आयुक्त या अपर नगर आयुक्त लेवल पर की जाएगी।

ये है ग्रीन एंबुलेंस

ग्रीन एंबुलेंस मुख्य रूप से पानी के टैंकर हैं। ग्रीन लेन पर पानी का छिड़काव करने के लिए ही निगम प्रशासन की ओर से इनकी व्यवस्था की गई है। वर्तमान समय में करीब पांच से छह ग्रीन एंबुलेंस की मदद से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।

अभी एक्यूआई बेहतर

अनलॉक वन के 21 दिन गुजरने के बाद भी अभी एक्यूआई लेवल बेहतर बना हुआ है। इन 21 दिनों में एक्यूआई लेवल 200 के पार नहीं गया है। अगर निगम प्रशासन की ओर से ग्रीन लेन को मेनटेन रखा जाता है तो साफ है कि लंबे समय तक एक्यूआई लेवल बेहतर स्थिति में रहेगा। रविवार को राजधानी का एक्यूआई लेवल 64 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा।

ये हैं प्रमुख मार्ग

एयर एंबुलेंस की मदद से शहीद पथ, लोहिया पथ, सीतापुर रोड, कानपुर रोड, कुर्सी रोड इत्यादि प्रमुख मागरें पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर पब्लिक प्लेस पर भी छिड़काव कराया जाएगा, जिससे पब्लिक को धूल इत्यादि का सामना न करना पड़े।

वर्जन

हरियाली बरकरार रखने के लिए ही यह कदम उठाया गया है। ग्रीन एंबुलेंस की मदद से ग्रीन लेन में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इस व्यवस्था को नए रूप में शुरू भी कर दिया गया है।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त