- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं के पेपर में किए कुछ बदलाव

LUCKNOW: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के पेपर में कुछ बदलाव किए हैं। अब स्टूडेंट्स से हर विषय में केस स्टडी से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे। इसके मा‌र्क्स कुल प्रश्नपत्र के निर्धारित मा‌र्क्स का 10 प्रतिशत होंगे। शिक्षकों का कहना है कि यह नई व्यवस्था करने के पीछे उद्देश्य छात्र के अंदर रटने की बजाय विषयों को समझने की प्रवृत्ति विकसित करना है।

इन विषयों में हुआ बदलाव

इंटरमीडिएट

हिस्ट्री- पहले 31 प्रश्न पूछे जाते थे, अब 30 प्रश्न होंगे। सेक्शन पांच की जगह छह होंगे। आब्जेक्टिव प्रश्न 20 से 15 कर दिए गए हैं। विषय आधारित केस स्टडी के तीन प्रश्न आएंगे।

साइकोलॉजी- 5 की जगह 6 सेक्शन होंगे। इसमें 32 की जगह 31 प्रश्न रहेंगे। 10 फीसद प्रश्न केस स्टडी के होंगे।

बायोलॉजी-अब 27 की जगह 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।

अकाउंटेंसी- प्रश्नपत्र में 2 की जगह 4 भाग होंगे।

फिजिक्स व केमिस्ट्री- केस स्टडीज के सवाल होंगे। फिजिक्स में 37 प्रश्न की जगह 33 प्रश्न और केमिस्ट्री में 37 की जगह 33 प्रश्न आएंगे।

इंग्लिश - एक पार्ट सब्जेक्टिव होगा तो एक ऑब्जेक्टिव। पार्ट ए ऑजेक्टिव होगा जिसके 40 नंबर और पार्ट बी सब्जेक्टिव के भी 40 नंबर होंगे।

हिन्दी - दो खंडों में कुल 14 प्रश्न होंगे। खंड ए में वस्तुपरक 6 प्रश्न और खंड बी में वर्णात्मक 8 प्रश्न होंगे।

हाईस्कूल

सामाजिक विज्ञान - पहले मल्टीपल च्वाइस में अब 20 की जगह 16 प्रश्न होंगे। केस स्टडी के प्रश्न भी पूछे जाएंगे। 80 नंबर का पेपर होगा। 5 नंबर के सवाल मैप से संबंधित होंगे।

साइंस-मैथ्स- अब 32 की जगह 36 प्रश्न पूछे जाएंगे। मैथ्स में केस स्टडी के 4 प्रश्न होंगे। ऑब्जेक्टिव प्रश्न 20 की जगह 16 हो गए हैं।

इंग्लिश - प्रश्नपत्र दो पार्ट में होगा। दोनों पार्ट 40-40 नंबर के होंगे।

हिन्दी- दो खंड होंगे। खंड ए में 9 और बी में 8 सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे।

बाक्स

ये है मा‌र्क्स का पैटर्न

80 मा‌र्क्स वाले विषय में पास होने के लिए 27 मा‌र्क्स

70 मा‌र्क्स वाले विषय में पास होने के लिए 23 मा‌र्क्स

30 मा‌र्क्स के प्रैक्टिकल में पास होने के 10 मा‌र्क्स

कोट

सीबीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर के सभी विषयों में केस स्टडी के प्रश्न शामिल किए हैं। मॉडल पेपर भी उसी आधार पर बनाया गया है। कई विषयों के प्रश्नों की संख्या कम तो कई में बढ़ाई गई है।

डॉ। जावेद आलम खान, सिटी कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई

सोशल मीडिया पर सीबीएसई का फर्जी सर्कुलर

- सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम डेट का किया खंडन

LUCKNOW : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने मौजूदा शैक्षिक सत्र की 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम की अभी घोषणा नहीं की है। सोशल मीडिया पर जो नोटिस वायरल हो रहा है, बोर्ड ने इस पर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड का कहना है कि अभी बोर्ड की एग्जाम डेट घोषित नहीं की गई है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर 15 मार्च से एग्जाम शुरू होने का नोटिस वायरल हो रहा है।

आधिकारिक वेबसाइट देखें

सीबीएसई के सिटी कार्डिनेटर डॉ। जावेद आलम खान ने बताया कि कोरोना काल में सीबीएसई सभी सूचनाएं और जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा रही है। सोशल मीडिया पर सीबीएसई की बोर्ड एग्जाम 15 मार्च से होने का जो मैसेज वायरल हो रहा, वह पूरी तरह गलत है। किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ही देखें।