लखनऊ (ब्यूरो)। सैरपुर के सरौरा गांव में गुरुवार को एक युवती की हत्या कर उसका चेहरा जला दिया गया। खाली प्लॉट में युवती का शव मिला। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस को गुरुवार सुबह गांव के सुशील ने अज्ञात शव मिलने की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।

खाली प्लॉट में फेंका शव

एडीसीपी उत्तरी एआर शंकर के मुताबिक सभी थानों को मामले की जानकारी दे दी गई है। लापता महिलाओं व युवतियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शव को बुधवार देर रात यहां फेंका गया और शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरा जलाया गया। आसपास के जिलों में भी सूचना भेज दी गई है। गुरुवार देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवती की शरीर पर काले रंग का सलवार सूट और पैर में काले रंग का धागा बंधा था। पुलिस को मौके से कोई और साक्ष्य नहीं मिले हैं।

एक साल में नहीं कर पाए दो शवों की शिनाख्त

मार्च 2022 में आईआईएम रोड पर घैला इलाके में कूड़े के डंङ्क्षपग स्टेशन पर एक महिला को बदमाशों ने जलाकर मार दिया था। पुलिस ने कूड़े के ढेर से शव बरामद किया था। फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए थे। एक साल बीतने के बाद भी न तो शव की पहचान हो सकी और न ही हत्यारे पकड़े जा सके हैं। वहीं, इस घटना के नौ दिन बाद पुलिस को आईआईएम रोड पर ही एक युवक का जला शव मिला था। युवक कौन था और उसकी हत्या क्यों की गई, यह भी अभी तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। वहीं अब सैरपुर में महिला का जला शव मिला है।