- एलडीए वीसी ने सभी विहित प्राधिकारियों से मांगी सूची

रुष्टयहृह्रङ्ख : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शहर के टॉप दस भू-माफिया की सूची तैयार करवा रहा है। जिन लोगों ने एलडीए के नियमों को दरकिनार करते हुए अवैध निमार्ण किए हैं, उन्हें गिराया जाएगा।

एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने सभी सात जोन के अधिशासी अभियंताओं को भू-माफिया की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विहित प्राधिकारी को आदेश दिए हैं कि सूची उनके समक्ष रखी जाए। संपत्ति कैसे अर्जित की गई है, इसका पूरा विवरण दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक अगस्त के आखिरी सप्ताह में ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। इसी क्रम में विहित प्राधिकारी अमित राठौर, आनंद कुमार सिंह, धमेंद्र सिंह, राम शंकर ने अपने जोन के अभियंताओं से कंक्रीट सूची बनाकर देने के आदेश दिए हैं।

भू माफिया की बनाई लिस्ट

मालूम हो कि पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने भी टॉप छह भू-माफिया की सूची बनवाई थी। इनमें फरहत अंसारी, अजमत अली, सलीम, तारा सिंह बिष्ट, मोहम्मद राशिद नईम, साहबदीन यादव का नाम था। कई मामले कोर्ट में लंबित हैं। अजमत, सलीम के ड्रैगन मार्ट पर एलडीए बुलडोजर चलवा चुका है।

सील इमारतों पर विशेष नजर

एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने सील बि¨ल्डग में अवैध निर्माण होने और कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। रायबरेली रोड, अमीनाबाद, सीतापुर रोड और चौक जैसे स्थानों में कई इमारतें ऐसी हैं, जो सील हैं। इन पर कार्रवाई हो सकती है।