- मैथ्स में इस बार कम मिले मार्क्स
LUCKNWO :
नतीजों को लेकर काफी टेंशन थी। सरकार के रुख को देखते हुए नतीजा गिरने की आशंका जताई जा रही थी, पर जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स का चेहरा भी खिल उठा।
उम्मीद से ज्यादा मार्क्स
फर्स्ट डिवीजन पाने वालों की संख्या में भले ही कुछ गिरावट देखने को मिली हो। लेकिन, पास होने वालों की संख्या में उछाल आया है। हाईस्कूल के सभी पांच मुख्य विषयों हिंदी, अंग्रेजी, मैथ, साइंस और सामाजिक विज्ञान में औसतन 70 से 80 प्रतिशत के बीच मार्क्स मिले। हालांकि, मैथ्स में कुछ गिरावट देखने को मिली है। इंटरमीडिएट में भी मुख्य विषयों में औसतन 70 से 80 प्रतिशत के बीच मार्क्स मिले हैं।
हाईस्कूल में औसत अंक प्रतिशत
हिंदी - 77.96
अंग्रेजी - 75.96
मैथ्स - 69.76
साइंस - 74.42
सामाजिक विज्ञान - 77.42
इंटरमीडिएट में औसत अंक प्रतिशत
हिंदी - 70
अंग्रेजी - 80
मैथ्स - 74
भूगोल - 86.52
फिजिक्स - 77.60
केमेस्ट्री - 79.23