लखनऊ (ब्यूरो)। 'दिलबर दिलबर', 'दम दम मस्त है' और 'साकी साकी' जैसे गानों पर थिरकतीं गर्ल्स ने अपने डांस मूव्स और कॉन्फिडेंस से ज्यूरी की जमकर वाहवाही बटोरी। शुक्रवार से विभूतिखंड स्थित होटल डी कार्बिज एंड रेस्टोरेंट में मिस स्टारलेट ब्यूटी पेजेंट के ऑडिशन शुरू हुए। दो दिनों तक चलने वाले ऑडिशंस के पहले दिन पार्टिसिपेंट्स अपने हुनर का जलवा बिखेरने को उत्सुक नजर आए। पहले दिन पार्टिसिपेंट्स में से 5 गर्ल्स को ज्यूरी ने फाइनल ऑडिशन के लिए सेलेक्ट किया।

दो राउंड में हुआ ऑडिशन

पहले दिन पेजेंट के लिए दो राउंड में ऑडिशन हुआ। पहले राउंड में ज्यूरी ने पार्टिसिपेंट्स से इंट्रोडक्शन के साथ उनसे कई सवाल पूछे। साथ ही उनके हुनर को परखा। वहीं, दूसरे राउंड में पार्टिसिपेंट्स ने रैम्प वॉक करके अदाएं बिखेर कर ज्यूरी को इम्प्रेस करने की कोशिश की। शनिवार को ऑडिशन का फाइनल राउंड होगा, जिसमें जज द्वारा दो फाइनलिस्ट को चुना जाएगा।

शनिवार को भी होंगे ऑडिशंस

मिस स्टारलेट ब्यूटी पेजेंट के लिए शहर की गर्ल्स शनिवार को भी ऑडिशंस दे सकती हैं। गर्ल्स विभूतिखंड स्थित डी कार्बिज होटल एंड रेस्टोरेंट में सुबह 11 बजे पहुंच कर पार्टिसिपेट कर सकती हैं। रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है।

ज्यूरी ने किया पार्टिसिपेंट्स को जज

पार्टिसिपेंट्स को जज करने वाली ज्यूरी में श्वेता दीक्षित चुग, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2017, सोनिया मेहरोत्रा, मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन 2017 और जेबा फातिमा, इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट ऑर्गनाइजर शामिल रहीं।

ज्यूरी मेंबर्स बोले

ऐसे ब्यूटी पेजेंट्स काफी हेल्पफुल होते हैं। चाहे मिसेज नैचुरल हो या मिस स्टारलेट, यह दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की बहुत अच्छी पहल है। कई बार फीमेल्स का टैलेंट फैमिली और सोसायटी की वजह से दब जाता है। इस तरह के प्लेटफॉर्म उन्हेंं अपना टैलेंट दिखाने का मौका देते हैं। उनकी पर्सनैलिटी को निखारने का काम करते हैं। उनमें कॉन्फिडेंस आता हैै, जो फैशन इंडस्ट्री ही नहीं किसी भी फील्ड में उन्हें बेहतर करने की इंस्पिरेशन देता है।

-श्वेता दीक्षित चुग

मिस स्टारलेट ब्यूटी पेजेंट में आए पार्टिसिपेंट्स काफी कॉन्फिडेंट लगे। खुद को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करने के अलावा उन्होंने अपने डांस मूव्स, सिंगिंग और पोएट्री से हमको इंप्रेस किया। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मैं मानती हूं कि इस तरह के पेजेंट टैलेंट को निखारने में बहुत हेल्पफुल होते हैं। साथ ही नेशनल लेवल पर भी आपको पहचान मिलती है।

-सोनिया मेहरोत्रा

यह पेजेंट फ्री ऑफ कॉस्ट है। ऐसी कई गर्ल्स हैं जो फैशन इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती हैं लेकिन उनके घर से उन्हें फाइनेंशल सपोर्ट नहीं मिलता है। ऐसे में इन गर्ल्स को भी काफी हेल्प मिलेगी। इसके अलावा यहां जो भी कंटेंस्टेंट हैं, वे बहुत कॉन्फिडेंट, काफी अटेंटिव हैं और अपनी आइडेंटिटी को एक्सप्रेस कर रही हैं।

-जेबा फातिमा

पार्टिसिपेंट्स बोले

मॉडलिंग मेरा पैशन है, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। पहली बार रैम्प वॉक की है। ज्यूरी ने काफी तारीफ की। बहुत अच्छा लग रहा है।

-श्रेया नारंग, एलडीए कॉलोनी

एक फ्रेंड से इस ब्यूटी पेजेंट के बारे में पता चला था। हमेशा से ही फैशन इंडस्ट्री से जुड़ना चाहती थी। इस प्लेटफॉर्म के जरिए यह सपना पूरा होता दिख रहा है।

-शालिनी सिंह, चिनहट

मैं बीकॉम की स्टूडेंट्स हूं। सोशल मीडिया से इस पेजेंट के बारे में जानकारी मिली। बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा। ज्यूरी भी बहुत अच्छी है, काफी कुछ पूछा और अप्रीशिएट भी किया।

-प्रियंवदा त्रिवेदी, पटेल नगर

मैंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। कॉलेज के दौरान फैशन डिजाइनिंग के साथ मॉडलिंग से ही इस फील्ड में इंटरेस्ट बढ़ा। पेेरेंट्स के सपोर्ट से यहां आई हूं। बहुत कॉन्फिडेंट महसूस कर रही हूं।

-दृष्टि टंडन, पेपर मिल कॉलोनी

मेरी बहन ने मुझे इस इवेंट के बारे में बताया। मुझे नई-नई चीजें एक्सपीरियंस करना पसंद है, इसलिए इस इवेंट में आई हूं। यहां आकर अच्छा लग रहा है। ज्यूरी ने भी अप्रीशिएट किया।

-राबिया बानो, अलीगंज