- लखनऊ नगर निगम के बांड को आनलाइन बिडिंग में मिला बेहतरीन रिस्पांस

LUCKNOW सिटी बांड को लेकर नगर निगम प्रशासन की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। शुक्रवार को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में हुई बिडिंग में निगम के 200 करोड़ के बांड को बेहतर रिस्पांस मिला। जिससे साफ है कि जल्द ही नगर निगम की आवासीय योजना को संजीवनी मिल जाएगी।

कंपनियों के आए ऑफर

बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से हुई ऑनलाइन बिडिंग में 450 करोड़ रुपये के बांड खरीदने के आफर कंपनियों की तरफ से आए हैं, जबकि नगर निगम को 200 करोड़ के ही बांड बेचने हैं। इस पर नगर निगम को साढ़े आठ प्रतिशत का ब्याज देना होगा। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि अपेक्षा से अधिक निवेशक मिले हैं। यह बड़ी उपलब्धि है।

ह रहे मौजूद

बांड की लांचिंग के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल', प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी मुंबई में मौजूद थे। निवेशकों से बातचीत के लिए कई दिनों से दिल्ली में नगर निगम के वित्त नियंत्रक और ओएसडी अभिमन्यु सिंह मौजूद थे।

बाक्स

बांड की राशि से ये काम होंगे

-नगर निगम दो अरब रुपये के म्युनिसिपल बांड में से 195 करोड़ रुपये ओमेक्स सिटी के निर्माणाधीन अपार्टमेंट को पूरा करने में खर्च करेगा।

-पांच करोड़ रुपये अमृत योजना से चल रही पेयजल योजना पर खर्च होंगे

-केंद्र सरकार म्युनिसिपल बांड लाने के लिए नगर निगम को 26 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी।