- राजधानी से अन्य स्टेट्स के लिए होगा बसों का संचालन

- विभिन्न रूट्स के लिए शुरू हुआ सर्वे

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अब अन्य प्रदेशों के लिए भी बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। लखनऊ से अब पटना, भोपाल और अन्य स्टेट के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। अब तक यूपी रोडवेज प्रदेश भर के बस अड्डों के लिए ही संचालन करता है। यह जानकारी परिवहन निगम के एमडी के रविन्द्र नायक ने दी।

चलेंगी वॉल्वो और स्कैनिया बसें

शुक्रवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदशेक ने बताया कि अदर स्टेट के लिए अब बड़ी संख्या में बसें चलाने का प्लान तैयार किया जा चुका है। अब तक यहां से जयपुर और देहरादुन के लिए गिनी-चुनी बस का संचालन हो रहा है। लेकिन अब इसे बढ़ाया जाएगा। इसमें वॉल्वो और स्कैनिया बसों का संचालन किया जाएगा। त्योहारों के मौसम में लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए साधन नहीं मिलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है।

जल्द शुरू होगी यात्रा

उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों में बसों के संचालन के लिए रूट का सर्वे किया जा रहा है। इसके दूसरे प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठकर यह समझौता होगा कि किस रूट पर कितनी बसों का संचालन होगा। कितनी बसें हमारी और कितनी बसें उनकी चलाई जाएंगी। इस प्रक्रिया में पटना से आए अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। जल्द ही पटना के लिए बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। अन्य प्रदेशों के लिए रवाना की जाने वाली बसों के लिए रूट सर्वे का काम चल रहा है।

चालक मर्जी से रोक सकेंगे बस

परिवहन निगम के एमडी ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चालकों को फ्लास्क दिए जाएंगे। जिससे कि वह सफर में चाय या कॉफी साथ ले जा सके। सफर के दौरान वह बस रोक कर कहीं भी चाय और कॉफी पी सकते हैं। सबसे पहले फ्भ्00 फ्लास्क बांटे जाएंगे। चालकों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए और रियायत दी गई है। रात में तीन से पांच बजे के बीच कोई भी चालक कहीं भी बस खड़ी कर सकता है। जरूरी नहीं है कि यह स्टॉपेज या काम्लेक्स परिवहन निगम की लिस्ट में शामिल हो। बताते चले कि परिवहन निगम ने प्रदेश में भर में प्लाजा चिन्हित किए हैं जहां पर परिवहन निगम की बसें रोकी जा सकती हैं।

- बसों पर लगाई जाएंगी चौड़ी पट्टी

एमडी ने बताया कि कोहरे के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए परिवहन निगम बसों में आगे और पीछे की तरफ लगने वाली रंगीन पट्टियां लगवाई जाएंगी। सिर्फ बसों में ही नहीं रोड पर दौड़ने वाले सभी वाहनों के लिए इन्हें अनिवार्य किया गया है।

- शुरू होगी एसएमएस सेवा

परिवहन निगम अपने यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए एसएमएस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसमें यात्रियों को घंटों पहले बस स्टैंड पर जाकर बैठने की जरूरत नहीं होगी। जब कोई पैसेंजर परिवहन निगम के हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल कर बसों की लोकेशन जानना चाहेगा तो उसे एसएमएस से पूरी जानकारी दी जाएगी। बस की लोकेशन से लेकर बस स्टेशन तक पहुंचने तक के समय की जानकारी एसएमएस से दी जाएगी।

- यात्री सुविधाओं पर खर्च होंगे दस करोड़

प्रदेश के ब्0 बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं में इजाफा करने के लिए दस करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें पीने के पानी, वेटिंग एरिया, शौचालय और बस अड्डों पर एलईडी लाइट्स लगवाई जाएंगी।