-स्वर्ण पदक विजेता नीरज समेत सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे योगी

-स्वर्ण पदक विजेता को दो, रजत पदक विजेताओं को मिलेंगे डेढ़ करोड़

-एक करोड़ रुपये से सम्मानित होंगे कांस्य विजेता

LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ के भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 19 अगस्त को खिलाडि़यों का महाकुंभ आयोजित होगा। प्रदेश भर के खिलाडि़यों की मौजूदगी में इस महाकुंभ में टोक्यो ओलिंपिक के सभी पदक विजेताओं को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। यही नहीं विभिन्न खेलों के कोच को भी सम्मानित किया जाएगा। योगी शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में मंदिर प्रबंधन और पूर्वांचल खेल विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

नीरज चोपड़ा को दो करोड़ की भेंट

सीएम ने बताया कि भव्य समारोह में प्रदेश सरकार की ओर से ओ¨लपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपये सम्मान स्वरूप दिए जाएंगे। रजत पदक विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। पुरुष हाकी टीम के प्रत्येक सदस्य को एक-एक करोड़ रुपये और ओ¨लपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला हाकी टीम के खिलाडि़यों को पुरस्कार स्वरूप 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा ओ¨लपिक में शामिल प्रदेश के सभी खिलाडि़यों को सम्मान स्वरूप अलग से धनराशि दी जाएगी।

सरकार बनते ही लिया गया था निर्णय

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 2017 में प्रदेश सरकार के गठन के बाद ओ¨लपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाडि़यों को छह करोड़, रजत पदक जीतने वाले को तीन करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले को एक करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया गया था। प्रतिभाग करने वालों के लिए भी धनराशि का प्रविधान किया गया था। एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेताओं के लिए भी धनराशि से सम्मानित करने की व्यवस्था बनाई गई थी। खिलाडि़यों का सम्मान उसी कड़ी का हिस्सा है।

हर जिले से आमंत्रित किये जाएंगे खिलाड़ी

ओ¨लपियन का सम्मान प्रदेश भर के खिलाडि़यों के बीच किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोजन में प्रदेश के सभी 75 जिलों से 75-75 खिलाडि़यों को आमंत्रित किया जा रहा है।

हर सुविधा मुहैया कराएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने मंच से खिलाडि़यों को आश्वस्त किया कि सरकार पूरे संसाधन के साथ उनके साथ है। उन्हें हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि खेलों का प्रशिक्षण बहाल करने का कुछ खिलाडि़यों ने अनुरोध किया है, इसलिए जल्द यह प्रक्रिया बहाल की जाएगी। खेल प्रशिक्षकों को अच्छे मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा।