- गुरु हरगोबिंद का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख:

सिखों के 6वें गुरु हरगोबिंद साहिब का 426वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न गुरुद्वारा में सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए विशेष दीवान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।

गुरु का प्रसाद वितरित

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी यहियागंज में प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहब को विशेष प्रकार के फूलों एवं लाइटों से सजाया गया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि इस अवसर पर हजूरी रागी गुरमीत सिंह एवं भाई मनप्रीत सिंह व भाई तेजिंदर सिंह एवं भाई जसवीर सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह ने गुरु हरगोबिंद साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सरबत के भले के लिए अरदास की। डॉ। गुरमीत सिंह ने संगत को गुरु महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई दी।

बाक्स

शबद गायन से किया निहाल

वहीं मीरी पीरी के मालिक, बंदी छोड़ दाता व साहिब सिखों के छठे गुरु हरिगोबिंद का प्रकाश पर्व श्री गुरु सिंह सभा, ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखदेव सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में समूह मानवता के भले की अरदास करते हुए मनाया गया। साथ ही बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीद दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान हजूरी रागी भाई राजिंदर सिंह ने अपनी मधुरवाणी में शबद कीर्तन पंज पिआले पंज पीर छठमु पीरु बैठा गुर भारी गायन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी सुखदेव सिंह ने गुरु हरिगोबिंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने नगरवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। और बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीद दिवस पर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।