लखनऊ (ब्यूरो)। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के अभियान वादे हुए हजार व्यवस्था बीमार से राजधानी की जनता बड़ी संख्या में जुड़ चुकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से लोग अपने एरिया की समस्याएं हमसे शेयर कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि नगर निगम की ओर से इन समस्याओं का संज्ञान लिया जाएगा और समाधान भी कराया जाएगा।

एक तरफ जहां नगर निगम की ओर से खुले में वेस्ट जलाने पर रोक है, वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में ओपन वेस्ट जला दिया जाता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। ऐसी ही एक तस्वीर बुद्धेश्वर एरिया से सामने आई है, जहां खुले में वेस्ट को जलाया जा रहा है।

-शैलेंद्र दीक्षित

लालजी टंडन वार्ड में कई समस्याएं हैं। जिसमें मुख्य रूप से जलनिकासी की समस्या और रोड का न होना है। बारिश के दौरान तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए।

-हेमंत यादव

चौक फव्वारा वाले चौराहे के आसपास नाला वेस्ट के ढेर से चोक पड़ा है। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम की ओर से इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।

-मिर्जा इशरत बेग

यह बुरा हाल है सआदतगंज वार्ड स्थित शेखपुर से काले पहाड़ जाने वाले रास्ते का। आलम यह है कि लंबा वक्त गुजर चुका है लेकिन अभी तक रोड का निर्माण नहीं हुआ है। कई बार तो पैदल चलने वाले लोग भी यहां से गुजरने के दौरान गिर जाते हैैं। इस समस्या का तत्काल समाधान किए जाने की मांग की गई है।

-मान सिंह यादव

सोशल मीडिया पर आए कमेंट

1-मेरे एरिया में भी स्ट्रीट डॉग्स ने आतंक मचा रखा है। कई बार इन्हें हटाने के लिए मांग की गई लेकिन नतीजा सिफर रहा।

संजय, कुर्सी रोड

2-हमारी कॉलोनी में भी प्रॉपर तरीके से वेस्ट कलेक्ट नहीं होता है, जिसकी वजह से इधर-उधर वेस्ट फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

तारिक, चौक

3-जलनिकासी की व्यवस्था तत्काल की जानी चाहिए। इस व्यवस्था के न होने से जरा सी बारिश होने पर कॉलोनी में पानी भर जाता है।

वेद प्रकाश, दयाल रेजीडेंसी