- अलीगंज पुलिस ने दो रेस्टोरेंट में छापा डाला

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : अलीगंज पुलिस ने साइन इन व ब्लैक बग रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर सोमवार रात को छापा डाला। मौके से पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 15 हुक्का व 18 पाइप बरामद किया। पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

इंस्पेक्टर अलीगंज फरीद अहमद के मुताबिक दो रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर के मुताबिक छापे के दौरान पुरनिया स्थित साइन इन व ब्लैक बग रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित पाया गया। पुलिस ने मेन गेट बंद कर मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये लोगों में हरदोई के लालपुर का ब्लैक बग रेस्टोरेंट व हुक्का बार का मैनेजर सुभाष प्रेम, गोंडा करनैलगंज का राकेश कुमार, परसपुर हरदिया का उमाशंकर मिश्रा, मडि़यांव केशवनगर का उदय प्रताप सिंह, रजत सिंह बिष्ट, गायत्रीनगर का आदर्श पांडेय, अलीगंज सेक्टर एच निवासी साइन इन हुक्का बार का मैनेजर विजय अग्रवाल को अरेस्ट किया। वहीं पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट ब्लैक बग रेस्टोरेंट व हुक्का बार के मालिक हसनगंज खदरा निवासी दानव सिद्दीकी और साइन इन हुक्का बार की मालकिन सेक्टर एच अलीगंज निवासी निशा अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो मुकदमों में पुलिस ने प्रतिबंध के बाद भी संचालन, कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन, महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।