लखनऊ (ब्यूरो)। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाया गया। जहां शबद कीर्तन से आई संगत को निहाल किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद संगत में गुरु का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मत्था टेका।

शबद गायन से संगत हुई निहाल

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज मे विशेष दीवान का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ऊपर गुलाब के फूलों की वर्षा हुई। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ। गुरमीत सिंह के संयोजन में भाई सतिंदरवीर सिंह, भाई कवलदीप सिंह एवं भाई कुलवंत सिंह ने शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। वहीं, कथा वाचक ज्ञानी किशन सिंह ने गुरु तेग बहादुर साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।

गुरु का प्रसाद हुआ वितरित

श्री गुरु सिंह सभा, ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। प्रकाशोत्सव के विशेष दीवान में रागी जत्था भाई राजिंदर सिंह ने अपनी मधुरवाणी में नाम सिमरन एवं शबद कीर्तन तेग बहादुर सिमरिअै घर नौ निध आवै धाइ।। सभ थाई होए सहाइ।।बगायन कर समूह साध संगत को निहाल किया। ज्ञानी सुखदेव सिंह ने गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। दीवान की समाप्ति के बाद कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने आई साध संगत को गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व की बधाई दी। इसके बाद गुरु का लंगर दशमेश सेवा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।