लखनऊ (ब्यूरो)। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी सोमवार को अपना 10वां दीक्षांत समारोह मनाने जा रही है। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। वहीं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह को लेकर रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान सबसे पहले अतिथियों, शिक्षकों, बोर्ड मेंबर्स ने शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा अपने तय क्रम से निकली और सभागार में प्रवेश किया। स्टूडेंट्स के साथ कुलाधिपति डॉ। प्रकाश सी बरतुनिया, कुलपति आचार्य संजय सिंह, कुलसचिव डॉ। अश्विनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो। विक्रम सिंह यादव मौजूद रहे।

2021 और 2022 के मेधावियों को मिलेगी उपाधि

बीबीएयू की प्रवक्ता डॉ। रचना गंगवार ने बताया कि इस साल दीक्षांत समारोह में 2021 और 2022 के मेधावियों को उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह तीन सत्रों में हो रहा है। पहला सत्र सुबह 10: 30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा। दूसरा सुबह 11:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। दोपहर 3 बजे से समारोह का तीसरा सत्र होगा। राष्ट्रपति मंच से कुल 10 मेधावियों को पदक देंगी।

-इस दीक्षांत समारोह में 17 अध्ययन विद्यापीठों से 38 विभागों के कुल 3,808 स्नातक, परास्नातक, एमफिल, पीएचडी, पीजी डिप्लोमा व डिप्लोमा के स्टूडेंट्स को उपाधि दी जा रही है।

-सत्र 2021 में कुल 123 गोल्ड मेडल दिए जा रहे हैं, जिसमें स्नातक के 31 परास्नातक के 85, एमफिल के 04 और इंटेग्रेटेड कोर्स के 3 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया जा रहा है।

-सत्र 2022 में कुल 130 गोल्ड मेडल रहेंगे। इसमें स्नातक के 32, परास्नातक के 84, एमफिल के 12 और इंटेग्रेटेड कोर्स के 2 मेधावियों को मेडल मिलेगा।

-सत्र 2021 में 6 मेधावियों को 2 गोल्ड मेडल ओपन कैटेगरी और रिजर्व कैटेगरी में मिल रहे हैं।

-सत्र 2022 में 10 मेधावियों को 2 गोल्ड मेडल,ओपन कैटेगरी और रिजर्व कैटेगरी में मिल रहे हैं।

-100 छात्रों और 153 छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल।

-कुल 2204 छात्रों और 1604 छात्राओं को डिग्री दी जा रही है।

स्टूडेंट्स जिन्हें पदक मिलेगा

-आर। डी। सोनकर अवार्ड एमए पॉलिटिकल साइंस के दिलीप वर्मा और एमए हिस्ट्री के अमरदीप कुमार बादल को मिलेगा।

-इनके अलावा ग्रेजुएट आराध्या श्रीवास्तव, रिया गौतम, आर्य अरुण कुमार, सुरजीत कुमार, संजय एम तरडे, सोनम मीणा, शैली कुमारी दीक्षा संघ मित्रा को राष्ट्रपति मेडल देकर सम्मानित करेंगी।