- यूपी महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में हुए कई कार्यक्रम

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : अलीगंज में चल रहे यूपी महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गिद्दा नृत्य व कव्वाली ने दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह, हेमा खत्री और हीरेंद्र सिंह ने किया।

डिस्को का भी तड़का

सांस्कृतिक संध्या का आरंभ स्नेहा, हर्षिता, उन्नति, आयरन, एल्सा जॉन, जानवी श्रीवास्तव ने श्रीराम चंद्र कृपाल भजमन भजन से की। इसके बाद नृत्यांगना डांस ग्रुप के कलाकारों आकांक्षा मिश्रा, वर्षा मिश्रा और प्रेरणा वर्मा ने ला ला ला हो गई गीत पर आकर्षक पंजाबी गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद पलक ने तारों के शहर में, आविशी भारद्वाज ने देश से है प्यार, अर्पिता यादव ने हर हर महादेव, समीर यादव ने तेरी अदाओं पे, आशी अग्रवाल ने नैनों वाली ने और राहुल ठाकुर ने डिस्को दीवाने गीत पर नृत्य पर तालियां बटोरीं।

बाक्स

कव्वाली सुनकर झूमे सब

कमलाकांत शर्मा, श्रेयांस निगम, नित्या निगम, विवेक भारती, सपना सिंह, राशि गुप्ता, मनीषा पाठक, प्रिया शर्मा, अभिषेक शर्मा, आराधना अस्थाना, अंकित विश्वकर्मा, आदि ने दिल में दीदार की आरजू है कव्वाली सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।