- फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों को हटाने के लिए गए थे

LUCKNOW फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों को हटाने गई नगर निगम टीम पर दुकानदारों ने हमला कर दिया। जिसमें सफाई सुपरवाइजर समेत आधा दर्जन कर्मी घायल हो गए।

यह है मामला

पीजीआई के सामने फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों को हटाने के लिए शनिवार सुबह 11 बजे नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर श्याम किशोर सफाईकर्मियों के साथ पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों से कर्मचारियों का विवाद हो गया और दुकानदारों ने लाठी-डंडों से सफाईकर्मियों की पिटाई कर दी। हमले में सफाई सुपरवाइजर व करीब छह कर्मचारी घायल हो गए। इनमें दो महिला सफाईकर्मी भी शामिल हैं। हमले की सूचना पर खाद्य निरीक्षक आकांक्षा गोस्वामी व सुमित मिश्रा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सफाई सुपरवाइजर श्याम किशोर ने रंजीत, संदीप व पंकज सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

बाक्स

कर्मचारी संघ आक्रोशित

इस घटना से नगर निगम कर्मचारियों में रोष है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र का कहना है कि सफाई कर्मचारी असुरक्षित माहौल में काम कर रहे हैं। इन पर हमला करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं होने पर नगर निगम कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे।