लखनऊ (ब्यूरो)।
स्कूल- सेंट जोसेफ स्कूल
स्थान- पुरनिया
यहां पर बच्चों पर फूलों की बारिश की गई साथ ही उन्हें चॉकलेट भी दी गई। एंट्री गेट पर बच्चों की थर्मल स्कैनिंग भी हुई। वहीं क्लासेस में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। क्लास के अंदर भी बच्चे मास्क पहने नजर आए।

स्कूल- वरदान इंटरनेशनल एकेडमी
स्थान- गीतापुरी, गोमतीनगर विस्तार
स्कूल गेट पर ही बच्चों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही थी। इसके साथ ही एक रजिस्टर में बच्चों का नाम और क्लास भी दर्ज किया जा रहा था। स्कूल में एंट्री करने वाले लगभग सभी बच्चे मास्क में नजर आए। स्कूल प्रांगण में बच्चों के वेलकम के लिए एक बोर्ड भी लगाया गया था। क्लासेस में फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया।

स्कूल- सीएमएस
स्थान- कानपुर रोड, राजेंद्र नगर और गोमती नगर
यहां भी स्कूल आने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। पैरेंट्स भी बेफिक्र नजर आ रहे थे। तीनों ही ब्रांच में बच्चों का शानदार वेलकम भी किया गया। स्कूल के अंदर कोविड गाइडलाइंस का प्रॉपर पालन कराया गया। खास बात यह दिखी की बच्चे खुद ही कोविड गाइडलाइंस के पालन को लेकर सजग नजर आए।

स्कूल- लखनऊ पब्लिक स्कूल
स्थान- सेक्टर आई, आशियाना
स्कूल गेट पर एक गार्ड तैनात था, जो सभी बच्चों की थर्मल स्कैनिंग कर रहा था। वहीं दूसरा गार्ड बच्चों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग मेनटेन कर रहा था। पैरेंट्स को स्कूल में एंट्री की इजाजत नहीं थी। स्कूल आकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

स्कूल- सेंट्रल एकेडमी
स्थान- इंदिरानगर
बच्चों के वेलकम के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्कूल में एंट्री करने वाले सभी बच्चों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही थी। सभी बच्चे मास्क कैरी किए हुए थे। स्कूल गेट के आसपास सर्कल भी बनाए गए थे, जिससे फिजिकल डिस्टेंसिंग बनी रहे। यहां भी पैरेंट्स को स्कूल में एंट्री नहीं थी। क्लासेस में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया और बच्चों को कोविड गाइडलाइंस की जानकारी दी गई।