लखनऊ (ब्यूरो)। केजीएमयू में कई अधिकारी वर्षों से एक ही जगह पर जमे हंै। जब भी इन कर्मचारियों को हटाने की कोशिश हुई, उनके खिलाफ साजिश शुरू कर परेशान करना शुरू कर दिया जाता था। लेकिन, हाल ही में, वीसी डॉ। बिपिन पुरी के निर्देश के बाद वर्षों से एक पटल पर जमे कर्मचारियों की सूची तैयार कराई गई। जिसके बाद अधिकारियों ने इन कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से पटल बदलने का खाका तैयार किया गया है।

जारी किया गया आदेश
कुलसचिव रेखा एस चौहान बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के पटल बदलने का आदेश जारी कर दिया। खास बात यह है कि पटल परिवर्तन के आदेश में कर्मचारियों के एक जगह काम करने का वर्ष का भी खासतौर पर जिक्र किया गया है। कुलसचिव के मुताबिक पटल बदले जाने का क्रम आगे भी चलता रहेगा।

इनके पटल बदले गए
विनीत कुमार सक्सेना बीते 28 वर्षों से निर्माण विभाग में बतौर प्रधान सहायक तैनात थे। उनको क्वीनमेरी में टांसफर किया गया है। मनोज कुमार बीते 16 वर्षों से कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात थे। इन्हें अब वित्त विभाग में भेजा गया है। रमेश कुमार 17 साल से क्वीनमेरी में प्रधान सहायक के पद पर तैनात थे। इन्हें निर्माण विभाग में भेज दिया गया है। नीता महरोत्रा बीते 18 साल से वित्त कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर तैनात थीं। इन्हें कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में किया गया है। राम पुकार प्रसाद पिछले 17 साल से ओरल एंड मैक्सिलोफिएशल सर्जरी विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात हैं। इन्हे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में किया गया है। जबकि, सियाराम गुजरे 18 साल से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में प्रधान सहायक के रूप में तैनात हैं। इन्हें डेंटल विंग में किया गया है।