- सब जूनियर एशियाई चैम्पियनशिप के लिए 20 भारतीय महिला पहलवान चयनित

- साई सेंटर में मंगलवार को आयोजित किया गया सेलेक्शन ट्रायल

LUCKNOW: लखनऊ भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) की चयन समिति की देखरेख में मंगलवार को सब जूनियर महिला पहलवानों के लिए सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किए गए। भारतीय खेल प्राधिकरण के (साई, स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सब सेंटर के इनडोर हॉल में हुए सेलेक्शन ट्रायल के बाद भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। यह टीम ताइचुंग (चाइनीज ताइपेई) में 7 से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाली सब जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी।

बन रहा रिकॉर्ड

भारतीय चैम्पियनशिप में यूपी की दो खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे। यह पहला मौका है जब किसी चैम्पियनशिप में इंडिया से चैम्पियनिशप में मौजूद दस वेटकैटेगिरी में दो-दो खिलाडि़यों का सेलेक्शन किया गया है। ऐसे में 20 खिलाड़ी इस चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे। भारतीय केडेट कुश्ती के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत का इतना बड़ा दल किसी इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगा। यह खुद में एक रिकॉर्ड है। यूनाइटेड व‌र्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन ने इसी वर्ष सब जूनियर केडेट के बच्चों में कुश्ती का अधिक एक्सपोजर देने का मन बनाया है। इसी के चलते ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों को इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसी के चलते हर वजन में दो पहलवानों का चयन किया गया है।

अनुशासन बहुत जरूरी

इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ की चयन समिति के चेयरमैन और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (सांसद) मौजूद रहे। साथ ही चयन समिति में सदस्य प्रेम कुमार मिश्रा, महिला कुश्ती टीम के कोच प्रभारी एम महिन्द्रू भी उपस्थित थीं। इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि लाइफ में अनुशासन बहुत जरूरी है। अनुशासन सफलता की कुंजी है।

चयनित पहलवान:

महिला फ्री स्टाइल

प्रत्येक वजन में प्रथम व द्वितीय पहलवानों की लिस्ट

38 किलोग्राम

1. सिमरन (दिल्ली)-प्रथम

2.मनीषा (चंडीगढ़) द्वितीय

40 किलोग्राम

1. मानसी (हरियाणा) प्रथम

2. अंजू चंडीगढ़ द्वितीय

43 किलोग्राम

1. अंजू (हरियाणा) प्रथम

2. अंकुर (हरियाणा) द्वितीय

46 किलोग्राम

1. सृष्टि (हरियाणा) प्रथम

2. अंजू (हरियाणा) द्वितीय

49 किलोग्राम

1. मीनाक्षी (हरियाणा) प्रथम

2. मानसी यादव (उत्तर प्रदेश) द्वितीय

52 किलोग्राम

1. किरण (हरियाणा) प्रथम

2. मोनिका हुड्डा (हरियाणा) द्वितीय

56 किलोग्राम

1. सोनिका हुड्डा (हरियाणा) प्रथम

2. मीनाक्षी (हरियाणा) द्वितीय

60 किलोग्राम

1. अंशु (हरियाणा) प्रथमए

2. पूजा यादव (उत्तर प्रदेश) द्वितीय

65 किलोग्राम

1. टीना (हरियाणा) प्रथमए

2. एश्वर्या महादेव (कर्नाटक) द्वितीय

70 किलोग्राम

1. करुण (हरियाणा) प्रथम

2. तेजस्वनी दादू (महाराष्ट्र) द्वितीय