- सपा वीडियो वैन तो भाजपा होर्डिग में आगे

- जिला निर्वाचन कार्यालय से पार्टियों ने मांगी अनुमति

LUCKNOW :राजधानी में चुनाव अब चरम पर आ गया है। हर राजनीतिक दल जनता तक अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाने में पीछे नहीं रहना चाहते। इसी कारण पार्टियों ने होर्डिग लगवाने के साथ वीडियो वैन से भी प्रचार करना शुरू कर दिया है। वीडियो वैन से चुनाव प्रचार में सपा और भाजपा में होड़ लगी है। सपा ने सपा ने वीडयो वैन के लिए जहां 26 वाहनों की अनुमति मांगी है तो भाजपा ने 8 वाहनों की अनुमति ली है। हालांकि बसपा व कांग्रेस की ओर से कोई अनुमति नहीं मांगी गई है।

पार्टियों ने मांगी अनुमति

जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 19 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। एडीएम पश्चिमी जयशंकर दुबे ने बताया कि भाजपा ने नौ विधानसभा सीटों पर प्रसार के लिए अब तक आठ वीडियो वैन और सपा ने 26 वीडियो वैन से प्रचार की अनुमित मांगी है। होर्डिंग से प्रचार के लिए भाजपा ने 99 और सपा ने 58 होर्डिंग लगाने की अनुमति मांगी है। होर्डिग के मामले में सपा भाजपा से पिछड़ गई है। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन से प्रचार के लिए सपा ने पांच की अनुमति ली है। जबकि कांग्रेस ने प्रचार वाहनों और होर्डिग के लिए अब तक कोई अनुमति नहीं ली है। हालांकि ये अनुमति सिर्फ जिले लेवल की हैं। प्रत्याशियों की ओर से सीधे रिटर्निग आफीसर द्वारा ली गई अनुमति इसमें शामिल नहीं है।