लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने शुक्रवार को संस्थान सभागार में अपने 46वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ। सुधाकर अदीब ने कहाकि साहित्य सृजन अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है। हम समाज के लिए रचते हैं और समाज को दिशा देते हैं। पूर्वज साहित्यकारों से भी हम बहुत कुछ प्राप्त करते हैं।

विषय का चयन पहले करें

साहित्यकार डॉ। रामकठिन सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए लिखने से पूर्व हमें उन विषयों का चयन करना चाहिए, जिनसे उनमें संस्कार विकसित हों। आरपी सिंह, निदेशक, उप्र हिंदी संस्थान ने बताया कि साहित्यकारों/हिंदी प्रेमियों का संबल हमें प्राप्त होता रहता है। आज दिन हिंदी संस्थान परिवार संकल्प लेता है कि हम इसी प्रकार हिंदी भाषा एवं साहित्य के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं के उन्नयन के प्रति भी समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ। अमिता दुबे, प्रधान संपादक उप्र हिंदी संस्थान ने किया।

इन्हें मिला नामित पुरस्कार

- तुलसी पुरस्कार - आनंद कुमार ङ्क्षसह, भोपाल

- जयशंकर प्रसाद पुरस्कार - विष्णु सक्सेना, गाजियाबाद

- श्रीधर पाठक पुरस्कार - शंकर ङ्क्षसह, बलिया

- निराला पुरस्कार - कुमार ललित- आगरा

- दुष्यंत कुमार पुरस्कार - जसवीर ङ्क्षसह- देहरादून

- महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार- प्रो। बीना शर्मा- आगरा

- भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार - जयवर्धन- गाजियाबाद

- प्रेमंचद पुरस्कार - श्याम बिहारी श्यामल- वाराणसी

- यशपाल पुरस्कार - रामजी भाई- लखनऊ

- रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार - करुणा शंकर उपाध्याय- मुंबई

- सच्चिदानंद हीरानंद वास्त्यायन अज्ञेय पुरस्कार - जयश्री पुरवार- नोएडा

- पांडेय बेचन शर्मा उग्र पुरस्कार - राजगोपाल ङ्क्षसह वर्मा- आगरा

- मलिक मुहम्मद जायसी सम्मान - आशराम जागरथ- अयोध्या

- जगन्नाथ दास रत्नाकर पुरस्कार - महेश चंद जैन- मथुरा

- मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार - प्रताप नारायण दुबे- झांसी

- सूर पुरस्कार - श्रद्धा पांडेय- गाजियाबाद

- कबीर पुरस्कार - डॉ। अंबिकेश त्रिपाठी- प्रतापगढ़

- सुब्रह्मणयम भारती पुरस्कार - वृजभूषण राय वृज- गोरखपुर

- बाबू राव विष्णु पराड़कर पुरस्कार - नरेंद्र नाथ मिश्र- वाराणसी

- सरस्वती पुरस्कार - डॉ। शोभनाथ शुक्ल- सुलतानपुर

- भगवानदास पुरस्कार - डॉ। रामजी मिश्र- प्रयागराज

- हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार - रजनीश कुमार शुक्ल- वर्धा

- पं। रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार - डॉ। मन्नू यादव- मीरजापुर

- बाबू श्याम सुंदर दास पुरस्कार - डॉ। वंदना वशिष्ठ- हापुड़

- संपूर्णानंद पुरस्कार - डॉ। विनोद कुमार शर्मा- लखनऊ

- केएन भाल पुरस्कार - राजा भैया गुप्ता- लखनऊ

- बीरबल साहनी पुरस्कार - सुबोध कुमार- गौतमबुद्धनगर

- पंडित सत्य नारायण शास्त्री पुरस्कार - डॉ। श्रीधर द्विवेदी- नोएडा

- आचार्य नरेंद्र देव पुरस्कार - बृजलाल- लखनऊ

- गोङ्क्षवद वल्लभ पंत पुरस्कार - अशोक कुमारी- संतरविदास नगर

- डॉ। भीमराव अंबेडकर पुरस्कार - कुंवर अनुपम ङ्क्षसह- लखनऊ

- डॉ। धीरेंद्र वर्मा पुरस्कार - रूमाल सिंह - बुलंदशहर

- बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार - अंकुर मिश्र- कानपुर

- महादेवी वर्मा पुरस्कार - डॉ। चंपा सिंह - वाराणसी