लखनऊ (ब्यूरो)। मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी की तपिश से शहरवासी बेहाल होने लगे हैं। बीते साल की तुलना में इस साल मार्च की गर्म शुरुआत हुई है। शुक्रवार को शहर में दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, रात का पारा भी 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते साल की बात करें तो 2022 में शुरुआती हफ्ते में 3 मार्च का पारा 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं रात का पारा 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम। दानिश ने बताया कि मार्च महीना बीते वर्षों के मुकाबले गर्म ही रहेगा। दिन और रात का पारा औसत से अधिक बना रहेगा। हालांकि, अभी शहर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार तक तेज हवाएं चलेंगी।

यह रही मार्च की स्थिति

तारीख तापमान

1 मार्च 2023 31.8, 16.8 डिग्री

2 मार्च 2023 32.8, 16.6 डिग्री

3 मार्च 2023 33, 17.4 डिग्री

1 मार्च 2022 28.4, 12.4 डिग्री

2 मार्च 2022 29.5, 11.7 डिग्री

3 मार्च 2022 30.2, 12.4 डिग्री

1 मार्च 2021 31.9, 16.7 डिग्री

2 मार्च 2021 29.1, 14 डिग्री

3 मार्च 2021 30.4 , 13.7 डिग्री

10 साल में मार्च का अधिकतम पारा

2012: 37.2 डिग्री

2013: 34.6 डिग्री

2014: 37 डिग्री

2015: 36.6 डिग्री

2016: 38.3 डिग्री

2017: 41.1 डिग्री

2018: 38.5 डिग्री

2019: 38.7 डिग्री

2020: 34.4 डिग्री

2021: 40.4 डिग्री

2022: 40.4 डिग्री

तेज हवा से मॉडरेट हुआ एक्यूआई

शहर में दो दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी देखने को मिली है। सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एक्यूआई बुलेटिन के मुताबिक, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 107 दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, तेज हवाओं के चलते प्रदूषण एक जगह से दूसरी जगह डिस्पर्स हो जा रहा है, इसलिए एक्यूआई मॉडरेट है।

यह रही इलाकों में स्थिति

बीबीएयू: 96, संतोषजनक

गोमतीनगर: 62, संतोषजनक

अलीगंज: 105, मॉडरेट

कुकरैल: 97, संतोषजनक

लालबाग: 154, मॉडरेट

तालकटोरा: 242, खराब