सुबह-शाम ठंडी हवा के झोंके, लेकिन दिन में धूप से बढ़ी गर्मी, 258 दर्ज हुआ एक्यूआई

रुष्टयहृह्रङ्ख : मौसम बार-बार करवट ले रहा है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। रविवार को सुबह-शाम ठंडी हवा के झोंके चले। दिन में धूप ने उमस बढ़ा दी। ऐसे में तापमान में फिर उछाल दर्ज किया गया।

पहली जनवरी को कड़ाके की ठंड हुई। इस दिन न्यूनतम पारा शून्य के करीब .5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रिकॉर्ड ठंड के बाद अचानक जम्मू-कश्मीर के पास विक्षोभ बन गया। बारिश का भी सिलसिला चलता रहा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। पांच जनवरी को अधिकतम पारा 27.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, छह जनवरी को 28.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक रहा।

इसके बाद पारे में गिरावट शुरू हुई। सात जनवरी को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा। आठ जनवरी को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से .5 डिग्री कम रहा। नौ जनवरी को 22.9 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.6 अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा। रविवार को सुबह-शाम तेज गति से ठंडी हवा चलने लगी। दिन में धूप से उमस बढ़ गई।

रविवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक सोमवार से पारे में गिरावट आने के आसार हैं। इसके अलावा शहर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 258 दर्ज किया गया।