2 साइंस लैब हर ब्लॉक में

3 मैथ्स लैब हर ब्लॉक में

40 स्कूलों में लैब 8 ब्लॉक में

2500 रुपये प्रति स्कूल साइंस लैब के लिए

2594 रुपये प्रति स्कूल मैथ्स लैब के लिए

- माध्यमिक स्कूलों की तर्ज पर बेसिक शिक्षा के जूनियर हाईस्कूलों में खोली जाएगी लैब

- हर ब्लॉक में दो साइंस और तीन मैथ्स लैब स्कूलों में खोले जाएंगे

LUCKNOW: माध्यमिक स्कूलों की तर्ज पर अब बेसिक शिक्षा के जूनियर हाईस्कूलों में भी मैथ्स और साइंस की लैब खोली जाएंगी। इसके लिए जल्द ही जिले में स्कूलों का चयन किया जाएगा। साइंस लैब के लिए हर ब्लॉक से दो-दो वहीं मैथ्स लैब के लिए तीन-तीन स्कूल चुने जाएंगे। इनमें बच्चों को प्रयोगात्मक पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे वे साइंस और मैथ्स की बारीकियों को सीख सकें।

2500 रुपए प्रति स्कूल

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हाईस्कूल में जाने के बाद भी लैब या मैथ्स के जरूरी उपकरण की समझ नहीं हो पाती है। जिसे देखते हुए शासन ने अब जूनियर हाईस्कूल में मैथ्स और साइंस लैब स्थापित करने की पहल शुरू की गई है। साइंस लैब की स्थापना के लिए चुने गए हर स्कूल को 2500 रुपये की दर से बजट दिया जाएगा। इससे लैब की सामग्री ली जाएगी। 8 ब्लॉक के 40 स्कूल में लैब बनाई जाएंगी। मैथ्स लैब की जूनियर हाईस्कूलों में बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 2594 रुपये मिलेंगे।

कंप्टीशन भी कराएंगे

इसके अलावा इन दोनों विषयों की एक प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। ब्लॉक और जिला स्तर पर होने वाले कंप्टीशन में प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। लैब के लिए चुने गए स्कूलों को बजट दिया जाएगा। मैथ्स और साइंस लैब से बच्चों में सीखने की क्षमता का विकास होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का चयन करना है। स्कूलों का चयन होने के बाद बजट भेजा जाएगा।

बाक्स

ये सामग्री खरीदी जाएगी

साइंस लैब के लिए 30 परखनली, 6 बीकर 100 मिली, 6 कीप, 6 स्प्रिट लैंप, 50 छन्ना कागज, 6 तिपाई स्टैंड, एक स्टॉप वाच, 20 लिटमस पेपर, 5 तापमापी समेत लेंस, प्रिज्म आदि लिए जाएंगे। मैथ्स लैब के लिए एक-एक ज्यामिति बॉक्स के साथ ही टू डी व थ्री डी, जियो बोर्ड वृत्ताकार व वर्गाकार 5-5, फीता 5 मीटर 5, इंच टेप, दीवार घंटी, बड़े आकार के पासे, नकली नोट, तुला-बांट आदि लिए जाएंगे।