लखनऊ (ब्यूरो)। वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन प्रॉमिस डे के तौर पर मनाया गया। जहां लोगों ने अपनों का साथ निभाने का प्रॉमिस किया, क्योंकि अपनों का ख्याल और साथ देने के लिए हर कदम साथ चलना होता है। दूसरी ओर पार्क, माल्स और रेस्टोरेंट में लोग अपनों के साथ वेलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करते हुए नजर आये।

आज हग-डे सेलिब्रेट होगा
वेलेंटाइन वीक में शनिवार को हग-डे मनाया जाएगा। जो अपनों में प्यार जताने का सबसे बेहतर तरीका भी है। इंसान जब दुखी, उदास या खुश भी होता है तो सबसे पहले अपनों को ही गले लगाता है, क्योंकि उसे मालूम में गले लगाने से न केवन गम दूर हो जाते हैं। बल्कि खुशियां भी दुगुनी हो जाती है। किसी के गले लगने से सुरक्षा की भावना के साथ एक दूसरे के प्रति प्यार भी बढ़ता है।

जब भी आप परेशान होते हैं तो सिर्फ उसी के पास जाना चाहते हैं, जो आपको सबसे प्यारा होता है। मैं अपनी मदर चंद्रकांता को सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जब भी उनको गले लगाती हूं, तो सारी उलझनें अपने आप दूर हो जाती हैं।
दीप्ति आहूजा

मेरी जिंदगी में मेरी वाइफ ऋषिभा की अहमियत सबसे ज्यादा है। जब भी किसी परेशानी में होता हूं तो उसके गले लग जाता हूं। मेरी वाइफ मेरे लिए फ्रेंड की तरह है। वे हमेशा मुझे अच्छी सलाह देती हैं, जिससे मेरी सभी परेशानी दूर हो जाती है।
आलोक

हम दोनों अपनी हर बात एक दूसरे से शेयर करते हैं। हम लोग पति-पत्नी से अधिक एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंडस है। शायद इसीलिए हम अपना सुख-दुख आपस में शेयर करते है। नीति और मैं हमेशा एक दूसरे की मदद को तैयार रहते हैं।
गौरव