- क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय ने दिए परीक्षा की तैयारियों के निर्देश

- इस बार मेरठ में बनाए गए हैं 140 परीक्षा केंद्र

Meerut। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होने वाली हैं। वहीं बोर्ड कार्यालय ने भी परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जनपद स्तर पर और क्षेत्रीय कार्यालय में मिलाकर लाखों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा मेरठ में 140 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं।

एक लाख परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद स्तर पर 2016 में एक लाख दो हजार 656 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। बोर्ड परीक्षा में लड़कों में 61 हजार 913 और लड़कियों में 40 हजार 738 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में संस्थागत 23 हजार 646 लड़के व 17 हजार 939 लड़कियां है। इंटरमीडिएट में संस्थागत में 28 हजार 144 लड़के व 20 हजार 872 लड़कियां शामिल होंगी। इसी तरह से हाईस्कूल में व्यक्तिगत चार हजार 64 लड़के और एक हजार 70 लड़कियां हैं। इंटरमीडिएट में व्यक्तिगत में पांच हजार 764 लड़के व लड़कियों में 857 परीक्षार्थी ही शामिल होंगे। कुल मिलाकर एक लाख दो हजार 656 परीक्षार्थी शमिल होंगे।

14 लाख से अधिक परीक्षार्थी

जहां मेरठ जनपद स्तर पर एक लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं। वहीं मेरठ मंडल में हाईस्कूल में एक लाख 87 हजार 205 और इंटर में एक लाख 50 हजार 52 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुल मेरठ मंडल में तीन लाख 37 हजार 257 परीक्षार्थी है। वहीं मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय की बात करें तो यहां हाईस्कूल व इंटर के 14 लाख 18 हजार 997 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के सात लाख 74 हजार 604 और इंटर में छह लाख 44 हजार 393 परीक्षार्थी हैं।

परीक्षा की तैयारी चल रही है, हमारी कोशिश है कि इस बार नकलविहीन परीक्षा करवाई जाए।

-संजय यादव, क्षेत्रीय बोर्ड सचिव