दोनों अस्पतालों के 12 लोग भी क्वारंटीन, ब्लड बैंक पर भी मंडराया संकट

Meerut । शहर में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई इमलियान निवासी गर्भवती महिला 22 अप्रैल को डफरिन और जिला अस्पताल गई थी। जांच के लिए कई घंटे वह वहां रही थी। यही नहीं संक्रमित महिला, जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ की रिश्तेदार भी है और उसके साथ ही वह अस्पताल पहुंची थी। इसके साथ ही परिवार के 14 लोगों के साथ दोनों अस्पताल के 12 लोगों को भी इंस्टीट्यूशनल क्वरंटाइन में भेज दिया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। परिवार के लोगों का कहना था कि कुछ लोगों ने रोजा रखा है जबकि जांच के चलते कुछ लोगों ने पहला रोजा नहीं रखा। हालांकि अस्पताल में रोजेदारों के लिए व्यवस्था कराई जा रही है।

परिवार के लोग क्वारंटीन

शनिवार को कोरोना संक्रमित महिला के सुसर, पति और देवर को विभाग ने एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया है। वहीं महिला के दरियागंज स्थित मायके से भी 10 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। संक्त्रमित महिला के साथ रही उनकी रिश्तेदार को अलग से क्वरंटाइन कर दिया गया है।

निजी अस्पताल में चला इलाज

कोरोना पॉजिटिव महिला की रिश्तेदार ने बताया कि पॉजिटिव आई महिला इ िलयान में रहती है और रिश्तें में उनकी नंद लगती है। वह दो दिन पहले ही दरियागंज स्थित उनके घर आई थी। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अचानक उनके पेट में दर्द हुआ। निजी डॉक्टर ने पथरी का दर्द बताते हुए अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी थी। प्राइवेट सेंटर्स में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया था इसलिए महिला अस्पताल लेकर गए थे। गर्भवती होने की वजह से डॉक्टर्स ने उनके सभी टेस्ट लिखे थे। चूंकि मरीज में कोविड-19 जैसे लक्षण नहीं थे इसलिए ऐसा डाउट भी नहीं हुआ था।

बॉक्स

कोरोना के घेरे में ब्लड बैंक

कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की हेपेटाइिटस-बी, हेपेटाइिटस-सी व सीबीसी, एचआईवी समेत कई जांचें होनी थी। जांच के लिए वह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक और टेस्टिंग लैब में भी आई थी। महिला का सैंपल भी ब्लड बैंक के दो कर्मचारियों ने लिया था। जबकि जिला अस्पताल की टेस्टिंग लैब से दो कर्मचारियों ने कोविड-19 जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा था। स्टाफ के चारों कर्मचारियों ने बिना पीपीई किट के ही सैंपल लिया था। वहीं महिला अस्पताल में होने वाली जांच के सैंपल भी जिला अस्पताल में ही कलेक्ट किए गए थे। इन चारों कर्मचारियों को क्वरंटाइन कर दिया गया है। सीएमओ डॉ। राजकुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को सेनेटाइज करवाया गया है। वहीं जांच लैब को अगले आदेश तक सील करवा दिया गया है। साथ ही महिला अस्पताल के अल्ट्रासांउड सेंटर को सील कर दिया गया है।