- दस हजार की आबादी पर होते हैं 38 सफाईकर्मी

- 2355 संविदा सफाईकर्मियों होगी नई भर्ती

Meerut । नगर निगम ने संविदा पर 2355 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। इससे पहले दो हजार से अधिक सफाई कर्मचारी संविदा पर हैं, लेकिन आबादी के हिसाब नगर निगम को करीब तीन हजार सफाई कर्मियों की और जरूरत है। शासनादेश के अनुसार दस हजार की आबादी पर अडतीस सफाई कर्मी होने चाहिए।

भर्ती के लिए पांच काउंटर खोले

नगर निगम में 2355 संविद कर्मचारी भर्ती होने हैं। इसके लिए फार्म भरे जा रहे हैं। 12 अगस्त तक फार्म भरे जाएंगे। इसके लिए नगर निगम में पांच काउंटर खोले गए हैं। इसमें एक काउंटर रजिस्ट्री से भेजने वालों के लिए हैं।

2780 सफाई कर्मी और चाहिए

शहर में 22 लाख की आबादी है। मानक के अनुसार दस हजार की आबादी के अनुसार 38 सफाई कर्मी होने चाहिए। इस हिसाब से नगर निगम में 8360 सफाई कर्मी होने चाहिए। लेकिन नगर निगम में संविदा और स्थाई मिलाकर 3225 सफाई कर्मी है। 2355 और संविदा कर्मचारी भर्ती हो रहे हैं। तो 2780 सफाई कर्मी और होने चाहिए।

तो सफाई होगी अच्छी

यदि सफाई कर्मियों की पूर्ति हो जाती है तो शहर में सफाई व्यवस्था ठीक हो जाएगी। क्योंकि सफाई को लेकर नगर निगम में आए दिन हंगामा होता रहता है।

नगर निगम में सफाई कर्मचारी

स्थाई सफाई कर्मचारी- 1010

संविदा पर सफाई कर्मचारी : 2215

भर्ती किए जाएंगे सफाई कर्मचारी : 2355

शहर को चाहिए सफाई कर्मचारी : 8360

सफाई कर्मियों की भर्ती होने से शहर में सफाई व्यवस्था काफी सुधरेगी। 2355 सफाई कर्मी भर्ती होने है। फार्म भरे जा रहे हैं। 12 तारीख तक फार्म भरे जाएंगे।

-डीकेएस कुशवाहा नगर आयुक्त