मेरठ (ब्यूरो)। जय भारत मंच के बैनर तले प्रदेश महामंत्री शिप्रा रस्तोगी के नेतृत्व में होली मिलन व महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ महानगर अध्यक्ष मीरा मिश्रा ने की। इस अवसर पर महिलाओं ने मिलकर होली की खुशियों को साझा किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज सेवा के लिए वर्ष भर अपना योगदान दिया सभी कार्य में उनका भरपूर सहयोग रहा है। इस अवसर पर शिप्रा रस्तोगी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान तथा उपलब्धियों को पहचान बनाने के लिए मनाया जाता है।

आगे निकल रही महिलाएं
शिप्रा रस्तोगी ने कहा कि महिला इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि आज के समय में समाज में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर है। बल्कि वे पुरुषों से भी आगे निकल गई हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना लोहा मनवा रही हैैं। मगर अभी भी समाज में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हे महिलाएं सिर्फ घर की चार दीवारी में ही अच्छी लगती हैं। अभी भी भारत ही नहीं बल्कि विकासशील देशों में महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। इसी उद्देश्य से महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने की अवश्यकता है।

महिलाओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर सम्मानित होने वाली महिलाओं में एडवोकेट यशोदा यादव, सेविका सीमा गुप्ता, शिखा गुप्ता, रेनू बंसल, मनीषा बंसल, शशि बाला, इंदु शर्मा, रेखा शर्मा, सरोज वर्मा, निर्मल जिंदल, संध्या रस्तोगी, सरिता, नेहा गुप्ता और राखी आदि रहीं।