मेरठ (ब्यूरो)। श्री केशव माधव सेवा संस्थान की ओर से भैसाली मैदान में आगामी 6 से 12 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भक्तों को रसमयी कथा श्रवण कराएंगे। यह जानकारी संस्था के सदस्य राजेश सिंघल ने दी। दरअसल, सोमवार को कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता आयोजित की गई। सोमवार को कथास्थल का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी दी
प्रेसवार्ता में आयोजक राजेश सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी श्री रामलीला कमेटी है। संस्थान की ओर से द्वारकापुरी वैशाली मैदान मेरठ कैंट में भूमि पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन 6 जुलाई से 12 जुलाई तक होगा। कथा का समय दोपहर 2.30 से 6 बजे तक रखा गया है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य श्रीमद् भागवत कथा करेंगे।

छह को होगी कलशयात्रा
उन्होंने बताया कि कथा के आयोजन से पहले छह जुलाई दिन गुरुवार को कलशयात्रा सुबह आठ बजे से शुरू होगी। कलश यात्रा 6 जुलाई 2023 को वेस्टर्न रोड पर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर क्षेत्र से प्रारंभ होगी। यह यात्रा सदर बाजार के मुख्य मार्गो से होते हुए कथा स्थल द्वारकापुरी पर संपन्न होगी।

कान्हा की लीलाएं बताएंगे
उन्होंने बताया कि कथा के प्रारंभ में पहले दिन भागवत कथा का महत्व और सुखदेव आगमन की कथा सुनाई जाएगी। सात जुलाई को भगवान के विराट स्वरूप का वर्णन एवं ध्रुव चरित्र की कथा का प्रसंग होगा। आठ जुलाई 2023 को प्रहलाद चरित्र एवं गजेंद्र मोक्ष की कथा होगी। इसके बाद 9 जुलाई को वामना अवतार श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव की पावन कथा सुनाई जाएगी। इसकी कान्हा की बाल लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। 11 जुलाई को रुक्मिणी विवाह एवं सुदामा चरित्र के बारे में महाराज श्री बताएंगे। 12 जुलाई को नव योगेश्वर संवाद अवधूत अवधूत तोप आख्यान द्वादश स्कंध एवं कथा विश्राम होगा। इसके साथ ही 13 जुलाई को भंडारा होगा।

ये लोग रहे मौजूद
उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री केशव माधव सेवा संस्थान द्वारा श्वेता ज्वेलर्स व मीरा ज्वेलर्स, मिराज यूनिट ऑफ मीरा ज्वेलर्स आबूलेन मेरठ कैंट तथा नीला ज्वेलर पैलेस आदि की ओर से कराया जा रहा है। आयोजन में राजेश अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, विपिन अग्रवाल, सुमित सिंघल, कमेटी के पदाधिकारी विजय गणेश अग्रवाल आदि का सहयोग होगा। पूजन में राजेश अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, महानगर बीजेपी अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पारस गोयल, सीए संजय जैन,अजय जैन आदि मौजद रहे।