कपिल कश्यप (सरगना)

निवासी - शिव पुरम

उम्र - 20 वर्ष

शिक्षा - बीबीए

थाना - ब्रह्मपुरी

काम - फिलहाल बाइक चोरी करता है

सनी शर्मा

निवासी - शिव पुरम

उम्र - 20 वर्ष

शिक्षा - 12वीं

थाना - ब्रह्मपुरी

काम - शास्त्री नगर में पेट्रोल पंप पर काम करता था

विपिन शर्मा

निवासी - शिव पुरम

उम्र - 21 वर्ष

शिक्षा - 12वीं

थाना - ब्रह्मपुरी

काम - कांता पोलोटैक कंपनी में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में काम करता है

विपिन सैनी

निवासी - शिव पुरम

उम्र - 21

शिक्षा - 12वीं

थाना - ब्रह्मपुरी

काम - पीवीएस मॉल के पिज्जा हट में काम करता है

ये हैं चारों

ब्रह्मपुरी पुलिस ने सूचना के आधार पर चोरी की दो बाइक्स के साथ चार बाइक्स चोरों को माधवपुरम चौकी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए चारो शिव पुरम के रहने वाले विपिन शर्मा, विपिन सैनी, कपिल कश्यप और सनी शर्मा है। इनके पास एक डिस्कवर और एक पल्सर बाइक बरामद हुई। इनका एक साथी थाना भोजपुर चुडिय़ाला गांव का रहने वाला आसे है, जो अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इसे ये लोग चोरी करके बाइक्स बेचते थे।

नया गैंग बनाया था

पकड़े गए इन बाइक चोरों ने बताया कि एक सितंबर 2012 को शंभू नगर स्थित जिम के सामने से यह पल्सर बाइक चोरी की थी, जो देवेंद्र नाम के व्यक्ति की है। डिस्कवर बाइक ईरा मॉल के सामने से छह दिसंबर 2011 को चोरी की थी। इन बाइक्स को ये लोग बेचने की तैयारी में थे। इससे पहले कि वो अपने मुहिम में सफल हो पाते, पकड़ लिए गए। इन्होंने बताया कि ये लोग बाइक्स चोरी करके अपने साथी आसे को बेचते हैं।

हर बाइक की चाबी है

पुलिस ने इनके पास से सभी कंपनी की बाइक्स की चाबियां बरामद की हैं, जिनमें हीरो, होंडा, यामाहा, बजाज सहित सभी कंपनी की चाबियां हैं। साथ ही एक मास्टर की है, जिससे किसी भी बाइक का लॉक लगाते ही खुल जाता है। इस नए गैंग के लीडर कपिल ने बताया कि परिवार में मां-बाप से खर्चा नहीं मिलता। काफी खर्चे बढ़ गए। इसलिए इन्होंने यह चोरी का काम शुरू किया था।