- मुंबई के अस्पताल में हुई थी कारोबारी इसरार कुरैशी की मौत

- मुंबई पुलिस ने मेरठ में जमाया डेरा

- कारोबारी की पत्‍‌नी ने लगाया अपने पति के भाइयों पर हत्या का आरोप

मेरठ : मुंबई में रहने वाले कारोबारी के शव का मेरठ की कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके लिए मुंबई पुलिस मेरठ पहुंच चुकी है। पुलिस व अपर नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा।

क्या था मामला

कपड़ा कारोबारी लालकुर्ती निवासी इसरार कुरैशी पिछले कई सालों से अपने एक भाई के साथ मुंबई में निवास कर रहा था। उसके दो भाई लालकुर्ती में रहते हैं। तीन साल पहले उसने एक विशेष संप्रदाय की युवती से विवाह किया। पिछली 27 मार्च को उसकी बीमारी के कारण मौत हो गई। 28 मार्च को उसके भाइयों ने शव को मेरठ में लाकर मोहनपुरी स्थित शाह बिलात कब्रिस्तान में दफना दिया।

हत्या का आरोप

इसरार की पत्‍‌नी ने आरोप लगाया कि इसरार कुरैशी के भाइयों ने संपति विवाद में उसकी जहर देकर हत्या कर दी। महाराष्ट्र के ठाणे थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के लिए आई मुंबई पुलिस महाराष्ट्र से आए इंस्पेक्टर एमएल सात विद ने एसएसपी जे.रविंद्र गौड़ ने मुलाकात की। उसने कोर्ट के आर्डर दिखाए। इसरार कुरैशी का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। अपर नगर मजिस्ट्रेट सिविल लाइन गुलशन कुमार ने बताया कि शनिवार को इसरार कुरैशी का शव पुलिस आफिसर व मजिस्ट्रेट के सामने कब्र से निकाला जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।

कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा। अपर नगर मजिस्ट्रेट सिविल लाइन गुलशन कुमार के सामने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

एसएसपी जे। रविंद्र गौड़