मेरठ (ब्यूरो)। दरअसल, इन दिनों कैंट बोर्ड द्वारा क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस बाबत जुर्माने के नोटिस भी तैयार कर भेजने की तैयारी में बोर्ड जुटा है। मगर क्षेत्र के व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैैं। व्यापारियों ने कैंट बोर्ड के खिलाफ रक्षा मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी है। व्यापारियों की मानें तो उन्होंने चिट्ठी में कैंट बोर्ड द्वारा व्यापारियों से वसूली की बात लिखी है।

कूड़े के बिलों की जांच
व्यापारियों के मुताबिक उन्होंने चिट्ठी में कैंट बोर्ड द्वारा व्यापारियों से कूड़े के बिल के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत के साथ बिलों की जांच की मांग भी की है। व्यापारियों ने कैंट बोर्ड द्वारा क्षेत्र के रसूखदारों को फेवर करने की शिकायत भी रक्षा मंत्रालय से की है। व्यापारियों का आरोप है कि बोर्ड द्वारा पूर्व सभासदों व उनके रिश्तेदारों व जानकार रसूखदारों पर किसी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जबकि व्यापारियों पर लगातार सख्ती की जा रही है। उनसे अवैध वसूली कर उन्हें लूटा जा रहा है।

ट्रेड लाइसेंस का विरोध
वहीं व्यापारियों ने चिट्ठी के जरिए व्यापारियों पर थोपे जा रहे टे्रड लाइसेंस का विरोध भी किया है। कैंट व्यापारियों का कहना है कि बोर्ड लगातार टे्रड लाइसेंस लेने के लिए व्यापारियों पर दबाव बना रहा है।

साफ-सफाई तक नहीं
व्यापारियों का आरोप है कि कैंट बोर्ड सिर्फ वसूली में जुटा है। सुविधा के नाम पर कैंट क्षेत्र में व्यापारियों को कुछ मिलता ही नहीं है। कैंट में न तो सफाई व्यवस्था है और न ही कहीं कूड़ेदान दिखाई देते हैैं। एक-आध जगह अगर कूड़ेदान हैैं भी तो वो जर्जर हालत में हैैं। जगह-जगह सड़कें टूटी और उखड़ी पड़ी हैैं। पानी की सुविधा के नाम पर इस भीषण गर्मी में कैंट क्षेत्र में लगे 21 वाटर एटीएम में से एक भी चालू हालत में नहीं हैै। बावजूद इसके कैंट लगातार विभिन्न टैक्स व्यापारियों पर थोप रहा है।

हमारा प्रयास रहता है हर तरह से जनता के हित में काम करें। रैवेन्यू के लिए जो वसूली की जा रही है, उसमें सब शामिल हैैं। कैंट बोर्ड पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैैं।
ज्योति कुमार, सीईओ, कैंट बोर्ड

मैंने ही व्यापारियों के साथ मिलकर रक्षा मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। जिसमें व्यापारियों की स्थिति से अवगत कराया है। व्यापारियों से अवैध वसूली की शिकायत भी की गई है।
अमित बंसल, महामंत्री, सदर व्यापार मंडल

कैंट लगातार व्यापारियों से वसूली करने और उन पर विभिन्न तरह के जुर्माने थोपने का काम कर रहा है। जबकि अपने कुछ जानकारों को पूरी छूट दी जा रही है, जिसकी शिकायत की गई है।
नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ

हमने कैंट बोर्ड के रवैये और कार्यशैली की शिकायत रक्षा मंत्रालय से की है। बोर्ड द्वारा लगातार व्यापारियों के साथ सौतेल व्यवहार किया जा रहा है। जो किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।
आकाश खन्ना, महामंत्री, आबूलेन व्यापार संघ

कभी अतिक्रमण तो कभी कूड़े के बेहिसाब बिलों के नाम पर कैंट बोर्ड व्यापारियों व मध्यम परिवार के लोगों को लगातार परेशान कर रहा है। जबकि जानकारों को फेवर कर रहा है। इसकी जांच तो बनती है।
सुनील दुआ, अध्यक्ष, सदर व्यापार मंडल