कितने हैं सीएनजी पंप

मेरठ में इस समय दो सीएनजी पंप हैं। पहला दिल्ली रोड और दूसरा हापुड़ रोड पर। एक सीएनजी पंप पर रोजाना औसतन 1000 वाहन आते हैं। ऐसे में केन्द्र सरकार की इस घोषणा के बाद आम जनता को राहत की सांस मिल सकती है।

कितना पड़ेगा फर्क

फिलहाल मेरठ में 59 रुपए प्रति किलो सीएनजी के रेट हैं। अगर केन्द्र सरकार के इस घोषणा पर ध्यान दें और ये लागू हो जाए, तो सीएनजी के रेट 44 रुपए प्रति किलो हो जाएंगे।

तो घट जाएगा ऑटो किराया

मेरठ में दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर काफी संख्या में ऑटो चलते हैं। जिनमें रोजाना सैंकड़ों की संख्या में लोग सवारी करते हैं। अब अगर 15 रुपए रेट घटते हैं, तो उम्मीद है कि ऑटो का किराया भी कम हो सकता है। फिलहाल ऑटो का किराया 5 रुपए से लेकर 12 रुपए है।

क्या कहती है पब्लिक

पब्लिक

अब अगर रेट कम होते हैं, तो बेशक ऑटो का किराया भी सस्ता होना चाहिए।

पप्पू

ये तो बहुत खुशी की बात है। इतने दिनों बाद सरकार ने कोई खुशखबरी दी है।

सुरेन्द्र

ऑटो का किराया तो बिल्कुल कम होना चाहिए। क्योंकि 15 रुपए कम होना बड़ी बात है।

देवेन्द्र

ऑटो रिक्शा वाले

रेट सस्ते हो जाएंगे ये तो एसोसिएशन के ऊपर है, लेकिन हमें फिर भी बचत नहीं होगी।

संदीप

इस काम में मैंटेनेंस ज्यादा है, रेट कितने भी कम हो जाएं, किराए मुश्किल ही कम होगा।

याकूब

बहुत मुश्किल होता है मैटेनेंस। 15 रुपए सस्ती होगी सीएनजी तो कुछ किराया कम हो सकता है।

फुरकान

मेहनत और मुश्किलों भरा काम है ये। इसमें बहुत दिक्कत हैं। किराया मुश्किल ही कम होगा।

मो सलीम

पूरे दिन मेहनत करते हैं। लेकिन जो चालक की नौकरी करते हैं उन्हें ज्यादा मुश्किल है। किराया कम होने की संभावना कम है।

बलदेव सिंह

वाहन स्वामी

ये तो बहुत अच्छी खबर है कि सीएनजी के दाम 15 रुपए सस्ते होने की घोषणा हुई है। बेशक बहुत फायदा होगा।

डा। सुकूर

जनता हित में ये अच्छा फैसला है। लेकिन बस मेरठ में कुछ पंप और खुलने चाहिए।

एमएन सैफी

आम जनता को काफी राहत मिलेगी। महंगाई में जब कोई चीज सस्ती हो तो अच्छा लगता है।

मोहसिन

सीएनजी पंप और खुलने चाहिए मेरठ में। रेट सस्ता होना तो शॉकिंग है। लेकिन बहुत अच्छा डिसिजन है।

अर्जुन

ये डिसीजन बहुत हेल्पफुल रहेगा। इससे काफी बचत भी होगी।

अनुभव