मेरठ (ब्यूरो)। कोरोना संक्रमण का दायरा एक बार फिर तेजी से शहर में बढऩा शुरु हो गया है। शनिवार को पांच केस सामने आए और एक की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के बाद भी आम लोग लापरवाही बरत रहे हैं। हालत यह है कि ना तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो रहा है। और ना ही लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का दायरा बढऩे की आशंका भी बढ़ गई है।

सैंपलिंग के साथ ही बढ़ रहे मरीज
सबसे अधिक 42 मरीजों की पुष्टि शुक्रवार को होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी थी लेकिन इसके बाद भी अभी लापरवाही जारी है। शुक्रवार को मिले मरीजों में से सबसे अधिक संक्रमित 8 मरीजों की पुष्टि माछरा से हुई। वहीं दूसरे नंबर पर 7 मरीज दौराला और तीसरे नंबर पर 5 मरीज जयभीम नगर से सामने आए थे। वहीं रोजाना स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिंग भी बढ़ाई जा रही है। इसके चलते 10 दिन पहले सैंपलिंग जहां मात्र 286 तक सीमित थी वही अब बढ़कर 550 से अधिक पहुंच गई है।

खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े
बदलते मौसम का असर भी लोगों में देखा जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में खांसी जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में खांसी, जुकाम और बुखार के सबसे ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।

इस तरह चल रही सैंपलिंग
तारीख सैंपलिंग
4 286
5 715
6 514
7 467
8 624
9 357
10 724
11 668
12 699
13 612
14 535

इन क्षेत्रों में बढ़े मरीज
कोरोना के मरीजों में संख्या तेजी से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ रही है। इनमें माछरा, दौराला, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, पल्हेड़ा, पुलिस लाइन, सरधना, भावनपुर, ब्रह्मपुरी, कैंट, हस्तिनापुर, कुंडा, मकबरा डिग्गी, नगला बट्टू, रजबन और राजेंद्र नगर आदि क्षेत्र शामिल हैं।

मरीजों की संख्या तो बढ़ रही है लेकिन स्थिति कंट्रोल में है। अधिकतर मरीज मरीज घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति नही है। मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 20 बेड का वार्ड बनाया हुआ है जो कि खाली है।
डॉ। अशोक तालियान, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी