मायके पक्ष ने लगाया ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप

पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुरू कर दी जांच पड़ताल

पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब शांत हुआ मामला

<मायके पक्ष ने लगाया ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप

पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुरू कर दी जांच पड़ताल

पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब शांत हुआ मामला

Meerut.Meerut। टीपी नगर के किशनपुरा में महिला का शव पंखे से संदिग्ध हालत में लटका हुआ मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

दहेज की मांग

बुढाना की रहने वाली सरिता की शादी सुनील निवासी किशनपुरा के साथ पंद्रह महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंखे पर लटके शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों की तहरीर पर सुनील के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुनील को टीपी नगर पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। इंस्पेक्टर टीपी नगर रघुराज सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।