- नगर निगम वहां होने के बावजूद नहीं है पानी की निकासी की व्यवस्था

- जलभराव के कारण लोगों को होती है खासी समस्या

Meerut: शहर का सबसे व्यस्तम देहली गेट थाना क्षेत्र बारिश के दिनों में तालाब बन जाता है। इसके अलावा भी नाला भर जाने के कारण जलभराव की समस्या हो जाती है। हालात यह हो जाते हैं कि उस सड़क से निकलना दूभर हो जाता है। यह हाल तब है जब उसी रोड पर नगर निगम का ऑफिस है। बावजूद इसके कोई निजात नहीं मिलती है।

सालों पुरानी है समस्या

देहली गेट थाना क्षेत्र की समस्या कोई नई नहीं है। बल्कि सालों पुरानी है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी हैं कि आंखे मूंदे बैठे हैं। पानी निकासी का कोई समाधान नहीं हुआ है। वहां पर एक बाजार भी है। दुकानदार इस समस्या को लेकर खासे परेशान रहते हैं।

बारिश के दिनों में ज्यादा समस्या आती है। इस सड़क पर निकलना दूभर हो जाता है। पूरे दिन पानी भरा रहता है। नगर निगम को समस्या के लिए कई बार कह चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

-मंजीत छाबड़ा, स्थानीय निवासी

नगर निगम सभी चीजों का टैक्स तो लेता है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। नाले का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। साल साल भर हो जाता है। नाले की सफाई हुए। जलभराव के कारण खासी समस्या होती है।

-शानू मलिक, स्थानीय निवासी

बारिश के अलावा भी यहां पर जलभराव हो जाता है। नरकीय जैसी स्थिति हो जाती है। नाले की गंदगी सड़कों पर बहती है। बदबू के कारण इस रोड पर निकलना मुश्किल हो जाता है। पार्षद भी कुछ नहीं करता है।

-शाहरुख, स्थानीय निवासी

नगर निगम का ऑफिस यहां पर है। यहां के अधिकारियों को दिखाई देते हुए भी आंखे बंद कर लेते हैं। गंदे पानी में से निकल तो जाते हैं। लेकिन सफाई नहीं कराते हैं।

-रामानंद, स्थानीय निवासी

अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई नहीं हो पाती है। जितना संभव होता है। सफाई कराई जाती है। जलभराव थोड़े समय के लिए होता है। पानी की निकासी ठीक है। इसीलिए वहां ज्यादा समस्या नहीं आती है।

-मिष्ठा देवी, पार्षद वार्ड 35