मेरठ (ब्यूरो)। मुंबई के लीला होटल में गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान मयूर विहार निवासी डॉ। कशिका जैन को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने मोस्ट ट्रस्टेड साइकोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया।

मेंटल हेल्थ कैटेगिरी में मिला अवार्ड
डॉ। कशिका को ये अवार्ड मेंटल हेल्थ कैटेगिरी में दिया गया। डॉ। कशिका के देश ही नहीं विदेश में मौजूद पेशेंट से फीडबैक लिया गया। इसके अलावा यूट्यूब पर उनके मेंटल हेल्थ सॉल्यूशन को लेकर वीडियो को भी देखा गया।

कई सेलेब्रेटी भी रहे मौजूद
इस समारोह में टीवी सीरियल अभिनेत्री गौहर खान, भारती सिंह, करिश्मा खन्ना, दीपिका, भुवन, शिवांगी जोशी और बॉलीवुड एक्ट्रेस राजपाल यादव को भी सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ। कशिका के पति सीए विजित जैन और बेटी युविका शामिल रहीं। डॉ। कशिका ने बताया कि यह अवार्ड मिलना उनके लिए बेहद खास पल है। डॉ। कशिका के यूट्यूब, फेसबुक और इस्टाग्राम पर साढ़े आठ लाख फालोअर हैं।