मेरठ (ब्यूरो) । शहर के डेली वेस्ट को एकत्र करने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए डस्टबिन पर पिछले पांच साल में नगर निगम ने करोडों रुपए का बजट फूंक दिया लेकिन जगह जगह कूड़ा फिर भी सजा हुआ है। स्थिति यह है कि शहर में जगह जगह कूड़े दान या तो ओवर फ्लो हैं या खुद कूड़े में तब्दील हो चुके हैं। वहीं अधिकतर जगहों से डस्टबिन गायब तक हो चुके हैं। कुल मिलाकर डस्टबिन के जरिए शहर को साफ करने की कवायद गलत साबित हो रही है।

जगह जगह कूड़े के ढ़ेर
शहर में अस्थाई कूड़ा स्थल की संख्या 146 से अधिक है। जिनको खत्म करने का दावा निगम द्वारा किया जाता रहा है लेकिन ये कूड़ा स्थल अभी तक बने हुए हैं। हालांकि विलोपित कूड़ा स्थलों की संख्या भले ही शहर में लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन डस्टबिन की व्यवस्था सफल नही हो पा रही है।

डस्टबिन लगाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। लेकिन उसका रखरखाव करने के लिए खुद जनता को जागरुक होना पडेगा। लोग तोड़ देतें या जलता हुआ कूड़ा डाल देते हैं इससे डस्टबिन अधिकतर जगह गायब हो जाते हैं।
डॉ। हरपाल सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी