मेरठ (ब्यूरो)। बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से सनातन धर्म गल्र्स इंटर कॉलेज में मोटे अनाज यानि मिलेट्स के बारे में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महामंत्री मुक्ता जैन ने स्टूडेंट्स को मोटे अनाज के फायदे के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। दुनिया में मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मिलेट्स का महत्व बताया
उन्होंने बताया कि मोटे अनाज यानि मिलेट्स अत्यधिक पोषक, अम्ल-रहित, ग्लूटेन मुक्त और आहार गुणों से युक्त होते हैं। इसके अलावा, बच्चों और किशोरों में कुपोषण खत्म करने में मोटे अनाज का सेवन काफी मददगार होता है।

सुपर फूड होता था मोटा अनाज
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि पुराने वक्त में भारतीयों का मुख्य भोजन मोटा अनाज था। इसे सुपर फूड के नाम से जानते हैं। मोटे अनाज अत्यधिक पोषक, अम्ल-रहित, ग्लूटेन मुक्त और आहार गुणों से युक्त होते हैं। उन्होंने कहा कि ये अनाज इसलिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे प्रतिरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

आठ फसलें शामिल
उन्होंने बताया कि मोटे अनाज के अंतर्गत आठ फसलें शामिल हैं। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मोटे अनाज की फसल कहा जाता है।

डॉक्टर भी दे रहे सलाह
इसके बाद मनिका शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज को आजकल डॉक्टर भी आज खाने की सलाह दे रहे हैं। इस मोटे अनाज को खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए हमें मोटे अनाज को अवश्य खाना चाहिए। इस अवसर पर सभी बच्चों को मोटा अनाज यानि मिलेट्स को बांटा गया। बच्चों कहा गया कि वे पेरेंट्स को भी मोटे अनाज का महत्व बताएं। आसपास के लोगों को भी मोटे अनाज के लिए जागरुक करने के लिए कहा गया।

बच्चों ने दिलाई शपथ
इस अवसर पर सभी बच्चों ने अपने आसपास के लोगों को मोटे अनाज के लिए जागरुक करने की शपथ दिलाई। सभी शिक्षकों ने भी बच्चों को इस बारे में जागरुक किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, महामंत्री डॉली गुप्ता, सीमा अग्रवाल, खूशबू गोयल, नेहा गायेल, रिशू जैन आदि का सहयोग रहा।