मेरठ ब्यूरो। कार्यक्रम के अध्यक्ष सोमदेव महाराज, मुख्य वक्ता अजय मित्तल, मुख्य अतिथि विनोद महानगर संघ चालक, मुख्य अतिथि कमल दत्त शर्मा , विशिष्ट अतिथि वरुण अग्रवाल एवं डॉ कृष्ण कुमार रहे। इस मौके पर सोमदेव महाराज ने कहा ईश्वर की भक्ति का मौका सौभाग्य से मिलता है, उसे अभिमान में पडक़र खोना नहीं चाहिए। वहीं अजय मित्तल ने कहा संत रविदास जी निर्गुण भक्ति शाखा के कवि उन महान पुरुषों में से हैं, जिन्होंने समाज की धारा का रुख मोड़ दिया। विनोद भारतीय ने कहा कि संत रविदास जी ने भारत में समरसता के खुशबू फैलाई है।
जीवन दर्शन के बारे में बताया
कमल दत्त शर्मा ने कहा गुरु संत रविदास जी एक महान संत ,दार्शनिक, कवि,समाज सुधारक थे। वरुण अग्रवाल ने बताया संत रविदास जी काफी समय तक चौकर के किले में महाराजा राणा सांगा के गुरु के रूप में रहे।

मेधावियों को सम्मानित किया
सेवा भारती ने अपने सभी सेवा केंद्रों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले आदित्य, श्वेता, तानिया, मोनिका, दिनेश महिमा ,निखिल , नेहा ,तनिष्का आदि 51 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इसके अलावा पांच बुजुर्गों रामो देवी निवासी मुरलीपुर, तिलक राम निवासी शेरगढ़ी, सुभाष चंद निवासी जय भीम नगर, माया देवी निवासी शास्त्री नगर, महेंद्र सिंह निवासी मायापुरी को सम्मानित किया गया।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का समापन डॉ। मनोज जाटव ने वंदे मातरम गीत के साथ किया। इस मौके पर छविंद्र सैनी, मुकेश सैनी, डॉ मनोज जाटव, नरेश वेद , जे बी हांडा ,सुनील कक्कड़, गौरव दत्ता , गौरव प्रजापति , सतीश भारती, वी के सूरी, अक्षय पटेल ,सौरभ अग्रवाल, पुजेश लोहरे, आचार्य जितेंद्र चंडालिया ,दीपक सूद, सूरज सिंह का सहयोग रहा।