- कैंट बोर्ड ने मसौदा किया तैयार, सभी 6 प्वाइंट को किया जाएगा इलेक्ट्रॉनिक

- 44 जगहों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे, कैंट के दस चौराहे भी शामिल

- कैंट के आधा दर्जन इलाकों में दौड़ाया गया ड्रोन

Meerut : टोल ठेके में पूलिंग रोकने, ठेकेदारों के भागने और ब्लैक मेलिंग को खत्म करने के लिए कैंट बोर्ड अपने सभी टोल प्वाइंट को इलेक्ट्रॉनिक करने की प्लानिंग कर चुका है। जिनमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। ये टोल प्वाइंट उसी तरह के होंगे जिस तरह से टोल प्लाजा के होते हैं। वहीं कैंट के 44 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

ये टोल हो जाएंगे इलेक्ट्रॉनिक

सरधना रोड, बाउंड्री रोड, मेहताब, जैन नगर, रोहटा फाटक, तोपखाना।

क्या है मौजूदा स्थिति?

- 30 टोल लेने में होते हैं यूज।

- 1.15 लाख रुपए एकत्र होते हैं टोल के रूप में

- कई गाडि़यां कर्मचारियों की आंखों से बचकर निकल जाती हैं।

- ठेकेदारों के कर्मचारियों द्वारा नकली टोल बनाकर लोगों का हैरेस्मेंट करते हैं।

- कभी भी टोल का छोड़कर भाग जाते हैं।

क्या होगा फायदा?

- टोल पर कैंट के 18 कर्मचारी पूरी तरह से रिलीज हो जाएंगे।

- टोल रेवेन्यू 1.15 लाख से बढ़कर 1.30 लाख होने का अनुमान है।

- टोल को लेकर होने वाली राजनीति खत्म हो जाएगी।

- सीसीटीवी कैमरे की वजह से कोई गाड़ी बिना टोल दिए नहीं निकल सकेगी।

- कैंट बोर्ड के रेवेन्यू में इजाफा हो जाएगा।

44 जगहों पर लगेंगे कैमरे

वहीं दूसरी ओर कैंट बोर्ड 44 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है।

- सभी वॉटर इंस्टॉलमेंट पर कैमरे लगेंगे।

- हॉस्पिटल में कैमरे लगेंगे

- सीएबी इंटर कॉलेज में सीसीटीवी लगेंगे।

- कंपनी बाग क्रॉसिंग

- भगत चौक

- डेरी फॉर्म तिराहा

- शिव चौक

- फव्वारा चौक

- बांबे बाजार चौक

- वेस्ट एंड रोड के सभी क्रॉसिंग

- औघड़नाथ मंदिर क्रॉसिंग

10 तक तैयार हो जाएगी प्रजेंटेशन

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को भी ड्रोन और वीडियोग्राफी की कार्रवाई की गई। विक्रम पथ, करई गंज, वाल्मिकी चौक, मोची फाटक से मोस्क तक ड्रोन कैमरे को उड़ाया गया और वीडियोग्राफी भी कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मार्केट की वीडियोग्राफी और ड्रोन की पूरी हो चुकी है। प्रजेंटेशन पर काम चल रहा है। जिसे 10 के बाद सभी के लिए ओपन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीडियोग्राफी में पाया गया है कि अधिकतर मार्केट में अतिक्रमण किया हुआ है।

मेरठ कैंट में रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए सभी टोल को इलेक्ट्रॉनिक करने के मसौदा तैयार कर लिया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके कई फायदे होंगे।

- राजीव श्रीवास्तव, सीईओ, कैंट बोर्ड