मेरठ ब्यूरो। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर मैदान पर चल रहे समर कैंप हॉकी प्रशिक्षण का सोमवार को समापन किया गया। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने इस दौरान बच्चों को हॉकी की बारीकियां बताईं। इस निशुल्क कैंप में तकरीबन 100 से अधिक बच्चों ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया।

बांटे गए प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एसपी सिटी पीयूष सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। कालेज के प्रबंधक सुरेश चंद्र गोयल एवं प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने मुख्य अतिथि को बुके देकर उनका स्वागत किया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन विकास उपाध्याय ने किया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी किशोर महाजन, राष्ट्रीय खिलाड़ी विनीता इनामुद्दीन, प्रदीप चिनौटी, कौशल चौधरी, भावेश, आदि रहे।